उपमुख्यमंत्री और भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा का पूर्णिया दौरे के दौरान कटिहार के कुर्सेला चौक पर NDA कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे पटना से पूर्णिया जा रहे थे। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद थे। उन्होंने फूल-मालाओं से उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मिलन कुमार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को गति देगा। स्वागत के दौरान स्थानीय समस्याओं पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। शुक्रवार को पूर्णिया में व्यस्त कार्यक्रम कुर्सेला से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पूर्णिया पहुंचे। शुक्रवार को उनका पूर्णिया में व्यस्त कार्यक्रम है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे प्रेक्षा गृह-सह-आर्ट गैलरी में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में शामिल होंगे। इस संवाद का उद्देश्य आम जनता को भूमि सुधार, राजस्व से जुड़े मामलों, दाखिल-खारिज, जमाबंदी और अन्य योजनाओं की जानकारी देना है। इसमें जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान पर भी जोर दिया जाएगा। विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे इसके अतिरिक्त, उपमुख्यमंत्री महानंदा सभागार में विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य भूमि सुधार व्यवस्था को पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है, ताकि आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उपमुख्यमंत्री और भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा का पूर्णिया दौरे के दौरान कटिहार के कुर्सेला चौक पर NDA कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे पटना से पूर्णिया जा रहे थे। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद थे। उन्होंने फूल-मालाओं से उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मिलन कुमार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को गति देगा। स्वागत के दौरान स्थानीय समस्याओं पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। शुक्रवार को पूर्णिया में व्यस्त कार्यक्रम कुर्सेला से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पूर्णिया पहुंचे। शुक्रवार को उनका पूर्णिया में व्यस्त कार्यक्रम है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे प्रेक्षा गृह-सह-आर्ट गैलरी में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में शामिल होंगे। इस संवाद का उद्देश्य आम जनता को भूमि सुधार, राजस्व से जुड़े मामलों, दाखिल-खारिज, जमाबंदी और अन्य योजनाओं की जानकारी देना है। इसमें जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान पर भी जोर दिया जाएगा। विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे इसके अतिरिक्त, उपमुख्यमंत्री महानंदा सभागार में विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य भूमि सुधार व्यवस्था को पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है, ताकि आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।


