समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रहा। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 100 मीटर बनी हुई है। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बन गई है। 28 दिसंबर तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है। जिससे कनकनी का एहसास हो रहा है। अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या ठंड के कारण जिले के सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। सर्दी, बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। गुरुवार को 595 मरीजों ने ओपीडी में अपना इलाज कराया। जिनमें में 346 सिर्फ सर्दी और खांसी से पीड़ित थे। जबकि 100 मरीज बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे थे। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर नागमणि ने बताया कि बच्चे में ठंड लगने की शिकायत आ रही है। इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, उन्हें सर्दी से बचाकर रखें। समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रहा। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 100 मीटर बनी हुई है। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बन गई है। 28 दिसंबर तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। करीब 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है। जिससे कनकनी का एहसास हो रहा है। अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या ठंड के कारण जिले के सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। सर्दी, बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। गुरुवार को 595 मरीजों ने ओपीडी में अपना इलाज कराया। जिनमें में 346 सिर्फ सर्दी और खांसी से पीड़ित थे। जबकि 100 मरीज बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे थे। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर नागमणि ने बताया कि बच्चे में ठंड लगने की शिकायत आ रही है। इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, उन्हें सर्दी से बचाकर रखें।


