लखीमपुर खीरी में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मना:चर्चों में देर रात तक दिखा उत्सव और जश्न का माहौल

लखीमपुर खीरी में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मना:चर्चों में देर रात तक दिखा उत्सव और जश्न का माहौल

लखीमपुर खीरी में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास, आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर के डॉन बॉस्को चर्च, मेन रोड स्थित चर्च और हिदायतनगर के चर्चों को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। चर्च परिसरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और क्रिसमस ट्री से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सुबह से ही सभी चर्चों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने प्रार्थनाएं कीं और कैंडल जलाकर प्रभु यीशु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भी विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डॉन बॉस्को चर्च के फादर जॉन नोरोन्हा ने बताया कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानवता को सत्य, करुणा और सेवा का संदेश देता है। फादर नोरोन्हा ने आगे कहा कि इस पर्व के माध्यम से समाज में आपसी सौहार्द और मानवता का संदेश दिया गया। क्रिसमस पर्व के मद्देनजर सभी चर्चों में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। देर रात तक श्रद्धालु उत्सव का आनंद लेते रहे, जिससे पूरे शहर में जश्न का माहौल बना रहा। तस्वीरें देखिए

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *