Rajasthan Weather : जयपुर में तेज सर्दी से गलन बढ़ी, तापमान में ​गिरावट से मौसम का मिजाज हुआ ठंडा

Rajasthan Weather : जयपुर में तेज सर्दी से गलन बढ़ी, तापमान में ​गिरावट से मौसम का मिजाज हुआ ठंडा

– मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तीखी सर्दी का दौर शुरू

जयपुर। राजधानी जयपुर में तेज सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। दिन व रात के तापमान में गिरावट से आज सवेरे लोगों को गलन महसूस हुई। लोगों की कंपकंपी छूटती नजर आई। आज सवेरे जयपुर में धूप निकली, लेकिन गलन के चलते लोगों को सर्दी महसूस हुई। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आज भी कोहरा रही। कम दृश्यता के चलते सड़कों पर वाहन कम चले। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों व सरहदी जिलों में तेज सर्दी का दौर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी ​जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में पारे में और गिरावट होगी। इसके असर से सर्दी का दौर और तीखा होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *