भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में सहरसा में मनाई गई। शहर के शंकर चौक स्थित पूर्वी मंडल कार्यालय में एक संगोष्ठी और दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह ने की, जबकि जिला महामंत्री भैरव झा ने इसका संचालन किया। दीप प्रज्वलन और अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, उनके कुशल नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सर्वसमावेशी विकास का प्रतीक था। उन्होंने जोर दिया कि अटल जी की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव और रिंकी देवी, जिला मंत्री बिपिन कुशवाहा और संजू देवी, जिला प्रवक्ता अभिनंदन सिंह कुशवाह, भाजपा नेता विजय बसंत, सह-कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुगमनी देवी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सुशासन के संकल्प को भी दोहराया इसके अतिरिक्त, राकेश गुप्ता, कविता जी, लालमणि जी, मीना जी, मीरा कुमारी, नीलम देवी, रामप्रभा देवी, पार्वती देवी,आईटी सेल प्रभारी छोटू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दीपोत्सव का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सुशासन के संकल्प को भी दोहराया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में सहरसा में मनाई गई। शहर के शंकर चौक स्थित पूर्वी मंडल कार्यालय में एक संगोष्ठी और दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह ने की, जबकि जिला महामंत्री भैरव झा ने इसका संचालन किया। दीप प्रज्वलन और अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, उनके कुशल नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सर्वसमावेशी विकास का प्रतीक था। उन्होंने जोर दिया कि अटल जी की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव और रिंकी देवी, जिला मंत्री बिपिन कुशवाहा और संजू देवी, जिला प्रवक्ता अभिनंदन सिंह कुशवाह, भाजपा नेता विजय बसंत, सह-कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुगमनी देवी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सुशासन के संकल्प को भी दोहराया इसके अतिरिक्त, राकेश गुप्ता, कविता जी, लालमणि जी, मीना जी, मीरा कुमारी, नीलम देवी, रामप्रभा देवी, पार्वती देवी,आईटी सेल प्रभारी छोटू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दीपोत्सव का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सुशासन के संकल्प को भी दोहराया गया।


