क्रिसमस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे पटना चिड़ियाघर:जानवरों और पक्षियों को नजदीक से देखा​​​​​​​, बेबी ज़ेबरा का नाम रखा ‘समृद्धि’

क्रिसमस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे पटना चिड़ियाघर:जानवरों और पक्षियों को नजदीक से देखा​​​​​​​, बेबी ज़ेबरा का नाम रखा ‘समृद्धि’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिसमस के मौके पर पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान का अचानक दौरा किया। पटना चिड़ियाघर में सीएम को अपने बीच पाकर मौजूद सभी लोग सरप्राइस हो गए। बिना किसी सूचना के हुए इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों की तरह बैटरी कार्ट में बैठकर पूरे चिड़ियाघर का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जानवरों और पक्षियों को नजदीक से देखा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिड़ियाघर में मौजूद विभिन्न जानवरों और पक्षियों को नजदीक से देखा। उन्होंने अधिकारियों से जानवरों की देखभाल, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सीएम ने नन्हे ज़ेबरा का नाम “समृद्धि” रखा इस अवसर पर एक खास पल तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री ने हाल ही में जन्मे बेबी ज़ेबरा को देखा। उन्होंने बेहद आत्मीयता के साथ उस नन्हे ज़ेबरा का नाम “समृद्धि” रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नाम विकास, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उनके इस फैसले की वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों ने सराहना की। मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि आम जनता से सीधे जुड़ने की उनकी कार्यशैली को भी उजागर करता है। क्रिसमस के मौके पर किया गया यह दौरा यादगार बन गया और चिड़ियाघर में मौजूद लोगों के लिए एक सुखद अनुभव साबित हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिसमस के मौके पर पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान का अचानक दौरा किया। पटना चिड़ियाघर में सीएम को अपने बीच पाकर मौजूद सभी लोग सरप्राइस हो गए। बिना किसी सूचना के हुए इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों की तरह बैटरी कार्ट में बैठकर पूरे चिड़ियाघर का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जानवरों और पक्षियों को नजदीक से देखा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिड़ियाघर में मौजूद विभिन्न जानवरों और पक्षियों को नजदीक से देखा। उन्होंने अधिकारियों से जानवरों की देखभाल, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सीएम ने नन्हे ज़ेबरा का नाम “समृद्धि” रखा इस अवसर पर एक खास पल तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री ने हाल ही में जन्मे बेबी ज़ेबरा को देखा। उन्होंने बेहद आत्मीयता के साथ उस नन्हे ज़ेबरा का नाम “समृद्धि” रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नाम विकास, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उनके इस फैसले की वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों ने सराहना की। मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि आम जनता से सीधे जुड़ने की उनकी कार्यशैली को भी उजागर करता है। क्रिसमस के मौके पर किया गया यह दौरा यादगार बन गया और चिड़ियाघर में मौजूद लोगों के लिए एक सुखद अनुभव साबित हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *