औरंगाबाद में मनाई गई अटल जी, महामना की जयंती:NDA की जीत में भूमिका निभाने वाले नेता सम्मानित, विधायक बोले- ये कार्यकर्ताओं की जीत थी

औरंगाबाद में मनाई गई अटल जी, महामना की जयंती:NDA की जीत में भूमिका निभाने वाले नेता सम्मानित, विधायक बोले- ये कार्यकर्ताओं की जीत थी

औरंगाबाद में बिजौली रोड स्थित एक रिसोर्ट में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस दौरान बिहार विधानसभा में एनडीए की जीत में भूमिका निभाने वाले घटक दल के नेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास) और हम पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर एनडीए के सभी घटक दलों की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम को घटक दल के नेताओं ने संबोधित किया लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह और फिर सोनू, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, मनोज शर्मा और अनिल गुप्ता ने भी संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय भारतीय राजनीति और समाज के ऐसे महापुरुष हैं, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अटल जी जहां कुशल प्रशासक और प्रखर वक्ता थे, वहीं महामना मालवीय शिक्षा, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों नेताओं के जीवन और आदर्शों से सीख लेने का आह्वान किया। पूर्व राज्यसभा सांसद बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को समान सम्मान मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से विकास कार्यों को और गति मिली है। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में नेताओं की जीत और हार कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है। विधानसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दिन-रात परिश्रम किया, जिसका परिणाम एनडीए की जीत के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की गई। पूरे आयोजन में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। औरंगाबाद में बिजौली रोड स्थित एक रिसोर्ट में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस दौरान बिहार विधानसभा में एनडीए की जीत में भूमिका निभाने वाले घटक दल के नेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास) और हम पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर एनडीए के सभी घटक दलों की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम को घटक दल के नेताओं ने संबोधित किया लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह और फिर सोनू, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, मनोज शर्मा और अनिल गुप्ता ने भी संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय भारतीय राजनीति और समाज के ऐसे महापुरुष हैं, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अटल जी जहां कुशल प्रशासक और प्रखर वक्ता थे, वहीं महामना मालवीय शिक्षा, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों नेताओं के जीवन और आदर्शों से सीख लेने का आह्वान किया। पूर्व राज्यसभा सांसद बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को समान सम्मान मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से विकास कार्यों को और गति मिली है। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में नेताओं की जीत और हार कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है। विधानसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दिन-रात परिश्रम किया, जिसका परिणाम एनडीए की जीत के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की गई। पूरे आयोजन में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *