अररिया में प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। देर रात 12 बजे से ही लोगों ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया था। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बधाई संदेशों का आदान-प्रदान रात भर जारी रहा। सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग उत्साहित दिखे। अररिया शहर के शिवपुरी वार्ड संख्या 9 स्थित ट्रिनिटी एजी चर्च में सुबह 9 बजे से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर प्रभु ईसा मसीह की आराधना की। चर्च परिसर में स्तुति गीतों की आवाजें गूंजती रहीं प्रार्थना सभा में भाग लेने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और मुस्कुराते हुए क्रिसमस की बधाई दी। चर्च परिसर में स्तुति गीतों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। अररिया जिला मुख्यालय के अलावा फारबिसगंज और रानीगंज में भी चर्चों में भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग परिवार सहित पहुंचकर प्रभु से सुख, शांति, समृद्धि और विश्व में अमन की दुआएं मांग रहे हैं। अररिया शहर में चारों तरफ उत्साह का माहौल आज पूरे दिन चर्चों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें आराधना, स्तुति गीत, प्रवचन और बच्चों के लिए रोचक गतिविधियां शामिल हैं। बच्चों ने नृत्य, गायन और नाटक प्रस्तुत कर उत्सव को यादगार बनाया। क्रिसमस के इस अवसर पर अररिया शहर में चारों तरफ उत्साह का माहौल है। घरों और चर्चों को रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज की सजावट से सजाया गया है। ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी इस उत्सव में शामिल होकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। अररिया में प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। देर रात 12 बजे से ही लोगों ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया था। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बधाई संदेशों का आदान-प्रदान रात भर जारी रहा। सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग उत्साहित दिखे। अररिया शहर के शिवपुरी वार्ड संख्या 9 स्थित ट्रिनिटी एजी चर्च में सुबह 9 बजे से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर प्रभु ईसा मसीह की आराधना की। चर्च परिसर में स्तुति गीतों की आवाजें गूंजती रहीं प्रार्थना सभा में भाग लेने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और मुस्कुराते हुए क्रिसमस की बधाई दी। चर्च परिसर में स्तुति गीतों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। अररिया जिला मुख्यालय के अलावा फारबिसगंज और रानीगंज में भी चर्चों में भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग परिवार सहित पहुंचकर प्रभु से सुख, शांति, समृद्धि और विश्व में अमन की दुआएं मांग रहे हैं। अररिया शहर में चारों तरफ उत्साह का माहौल आज पूरे दिन चर्चों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें आराधना, स्तुति गीत, प्रवचन और बच्चों के लिए रोचक गतिविधियां शामिल हैं। बच्चों ने नृत्य, गायन और नाटक प्रस्तुत कर उत्सव को यादगार बनाया। क्रिसमस के इस अवसर पर अररिया शहर में चारों तरफ उत्साह का माहौल है। घरों और चर्चों को रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज की सजावट से सजाया गया है। ईसाई समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी इस उत्सव में शामिल होकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।


