दुनिया में सबसे ज़्यादा खाया जाता है इस जानवर का मांस

दुनिया में सबसे ज़्यादा खाया जाता है इस जानवर का मांस

दुनियाभर में मांस (Meat) का सेवन करने वाले लोगों की कमी नहीं है। ऐसा कोई देश नहीं है जहाँ मांस का सेवन करने वाले लोग नहीं रहते। कुछ देश तो ऐसे भी हैं जहाँ की 90% से ज़्यादा आबादी मांस का सेवन करती हैं। दुनिया में अलग-अलग तरह का मांस खाया जाता है, लेकिन एक जानवर ऐसा है जिसका मांस दुनिया में सबसे ज़्यादा खाया जाता है।

किस जानवर का मांस खाया जाता है सबसे ज़्यादा?

दुनियाभर में सबसे ज़्यादा सूअर का मांस खाया जाता है, जिसे पोर्क (Pork) भी कहते हैं। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में खाए जाने वाले मांस में 36% पोर्क खाया जाता है।

किन देशों में खाया जाता है सबसे ज़्यादा पोर्क?

ग्लोबल आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो चीन (China) में सबसे ज़्यादा पोर्क खाया जाता है। चीन के बाद यूरोप (Europe) और फिर अमेरिका (United States of America) में सबसे ज़्यादा पोर्क खाया जाता है।

पौष्टिक होता है पोर्क

पोर्क में विटामिन, प्रोटीन, ज़िंक और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं। ऐसे में यह काफी पौष्टिक माना जाता है। व्यायाम करने वाले लोग पोर्क खाना पसंद करते हैं। हालांकि इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल भी पाया जाता है।

दो धर्मों में पोर्क खाना माना जाता है पाप

दुनिया के दो धर्म ऐसे भी हैं जिनमें पोर्क खाना पाप माना जाता है। इन धर्मों के नाम यहूदी और इस्लाम हैं और धार्मिक आधार पर इन पोर्क खाना सरासर गलत माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *