गोपालगंज में कई दिनों की कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाद गुरुवार को मौसम में बदलाव आया। लंबे समय बाद खिली धूप ने जिलेवासियों को शीतलहर से बड़ी राहत दी है। पछुआ हवाओं के कारण सुबह कनकनी महसूस हुई हालांकि, दिन की शुरुआत पहले की तरह ही कनकनी और हल्के कोहरे के साथ हुई। गोपालगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। पछुआ हवाओं के कारण सुबह कनकनी अधिक महसूस की गई, जिससे सुबह की सैर करने वालों और ड्यूटी पर जाने वालों को परेशानी हुई। न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जिसके चलते लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जैसे-जैसे दिन चढ़ा और सुबह 8 बजे के बाद कोहरे की चादर छंटने लगी, आसमान साफ हो गया। कई दिनों बाद चमकदार धूप निकली, जिसने वातावरण में मौजूद ठंडक को काफी हद तक कम कर दिया। अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। धूप खिलते ही लोग अपने घरों की छतों और पार्कों में धूप सेंकते दिखे। बाजारों में भी रौनक लौट आई और पिछले कई दिनों से ठप पड़े कामकाज में तेजी देखी गई। मौसम विभाग बोला- शाम को पारा फिर गिरेगा मौसम विभाग के अनुसार, भले ही दिन में धूप से राहत मिली हो, लेकिन शाम ढलते ही पारा एक बार फिर गिरेगा। रात के समय हवा में नमी बढ़ने और तापमान कम होने से ठंड का असर दोबारा बढ़ जाएगा। दिन में धूप होने के बावजूद हवा में ठंडक बरकरार है, इसलिए गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही न बरतने की सलाह दी गई है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। गोपालगंज में कई दिनों की कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाद गुरुवार को मौसम में बदलाव आया। लंबे समय बाद खिली धूप ने जिलेवासियों को शीतलहर से बड़ी राहत दी है। पछुआ हवाओं के कारण सुबह कनकनी महसूस हुई हालांकि, दिन की शुरुआत पहले की तरह ही कनकनी और हल्के कोहरे के साथ हुई। गोपालगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। पछुआ हवाओं के कारण सुबह कनकनी अधिक महसूस की गई, जिससे सुबह की सैर करने वालों और ड्यूटी पर जाने वालों को परेशानी हुई। न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जिसके चलते लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जैसे-जैसे दिन चढ़ा और सुबह 8 बजे के बाद कोहरे की चादर छंटने लगी, आसमान साफ हो गया। कई दिनों बाद चमकदार धूप निकली, जिसने वातावरण में मौजूद ठंडक को काफी हद तक कम कर दिया। अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। धूप खिलते ही लोग अपने घरों की छतों और पार्कों में धूप सेंकते दिखे। बाजारों में भी रौनक लौट आई और पिछले कई दिनों से ठप पड़े कामकाज में तेजी देखी गई। मौसम विभाग बोला- शाम को पारा फिर गिरेगा मौसम विभाग के अनुसार, भले ही दिन में धूप से राहत मिली हो, लेकिन शाम ढलते ही पारा एक बार फिर गिरेगा। रात के समय हवा में नमी बढ़ने और तापमान कम होने से ठंड का असर दोबारा बढ़ जाएगा। दिन में धूप होने के बावजूद हवा में ठंडक बरकरार है, इसलिए गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही न बरतने की सलाह दी गई है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।


