मधुबनी के खुटौना थाना क्षेत्र के खुटौना बाजार के बलुआ टोल स्थित एक आम के पेड़ से 17 वर्षीय लड़की का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतक की पहचान लालमणिया थाना क्षेत्र के गढ़िया मुशहरी निवासी चंदर सदाय की बेटी दयारानी कुमारी के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह दो दिनों से घर से गायब थी। परिवार उसकी तलाश कर रहा था। मुखिया के माध्यम से परिजन को मिली सूचना पिता ने बताया कि उन्हें मुखिया के माध्यम से इस घटना की सूचना मिली। खुटौना थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने गुरुवार को जानकारी दी कि पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि बलुआ टोल स्थित आम के बगीचे में एक लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ है। सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शव रस्सी से पेड़ से बंधा हुआ पाया गया। लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के पिता ने लड़की की मानसिक स्थिति ठीक न होने की जानकारी दी है। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पेड़ से शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। मधुबनी के खुटौना थाना क्षेत्र के खुटौना बाजार के बलुआ टोल स्थित एक आम के पेड़ से 17 वर्षीय लड़की का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतक की पहचान लालमणिया थाना क्षेत्र के गढ़िया मुशहरी निवासी चंदर सदाय की बेटी दयारानी कुमारी के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह दो दिनों से घर से गायब थी। परिवार उसकी तलाश कर रहा था। मुखिया के माध्यम से परिजन को मिली सूचना पिता ने बताया कि उन्हें मुखिया के माध्यम से इस घटना की सूचना मिली। खुटौना थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने गुरुवार को जानकारी दी कि पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि बलुआ टोल स्थित आम के बगीचे में एक लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ है। सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शव रस्सी से पेड़ से बंधा हुआ पाया गया। लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के पिता ने लड़की की मानसिक स्थिति ठीक न होने की जानकारी दी है। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पेड़ से शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।


