राजस्थान एक्सप्लोसिव एंड केमिकल लिमिटेड (RECL) एटक यूनियन के चुनाव जयपुर में संपन्न हुए। इन चुनावों में सीमा राना को जिलाअध्यक्ष चुना गया है।
प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, जिनमें प्रदेश महासचिव कॉमरेड कुनाल रावत और प्रदेश सचिव धर्मवीर चौधरी शामिल थे, की सहमति से यह चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यकारिणी में विमलेश को अध्यक्ष, रामगोविन्द को उपाध्यक्ष, रामकिशन चाहर को महामंत्री और महेश डागौर को सहमंत्री चुना गया। कपिल राना संगठन मंत्री और उदय सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
मनोरमा और अनिल शर्मा को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इस अवसर पर ममता, लीला, उमा, भावना, भूरी और अनीता बाथम सहित कई सदस्य मौजूद रहे।


