क्रिसमस की एक दिन पहले चर्चों में गूंजे घंटी-घड़ियाल:मध्यरात्रि प्रार्थना में उमड़ा मसीही समाज, चर्च मार्गो पर आज रूट डायवर्जन

क्रिसमस की एक दिन पहले चर्चों में गूंजे घंटी-घड़ियाल:मध्यरात्रि प्रार्थना में उमड़ा मसीही समाज, चर्च मार्गो पर आज रूट डायवर्जन

प्रयागराज में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार रात गिरजाघरों और मसीही समुदाय के घरों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की धूम रही। जैसे ही मध्यरात्रि में यीशु मसीह के अवतरण का समय आया, शहर के चर्चों में घंटियां गूंज उठीं और मोमबत्तियों की रोशनी से माहौल अलौकिक हो गया। शहर के प्रमुख चर्चों में विशेष मिडनाइट प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। 156 वर्ष पुराने ऑल सेंट कैथेड्रल (पत्थर गिरजाघर) में पादरी डॉ. विनीता इसूबियस ने प्रार्थना कराई। सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ कैथेड्रल में बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग मिडनाइट सर्विस में शामिल हुए। ऑल सेंट्स कैथेड्रल चर्च में डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मॉरिस एडगर दान ने और सेंट जोसेफ कैथेड्रल, इलाहाबाद डायोसिस में बिशप लुईस मस्क्रेहनस ने मिडनाइट सर्विस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु शांति, प्रेम और अनंत जीवन का संदेश लेकर आए हैं। इसके अलावा म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च में पादरी प्रवीण मैसी, होली ट्रिनिटी (कटरा), सेंट जॉन्स चर्च (नैनी), कम्युनिटी चर्च, यीशु दरबार और जमुना चर्च में भी विशेष प्रार्थना के बाद यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं। कई चर्च परिसरों में गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुतियां और बॉन फायर का भी आयोजन हुआ। सभी चर्चों में गुरुवार सुबह भी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, क्रिसमस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार दोपहर दो बजे से सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, पत्रिका चौराहा, कंपनी बाग समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *