नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू, पहली फ्लाइट को वाटर सैल्यूट; VIDEO:इंडिगो विमान बेंगलुरु से पहुंचा था; अडाणी ने यात्रियों का स्वागत किया, सेल्फी खिंचाईं

नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू, पहली फ्लाइट को वाटर सैल्यूट; VIDEO:इंडिगो विमान बेंगलुरु से पहुंचा था; अडाणी ने यात्रियों का स्वागत किया, सेल्फी खिंचाईं

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर गुरुवार से कॉमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गया। बेंगलुरु से इंडिगो की पहली फ्लाइट यात्रियों को लेकर नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। आगमन पर फ्लाइट को पारंपरिक वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। इंडिगो की दूसरी फ्लाइट ने नवी मुंबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। इसके साथ ही एयरपोर्ट का पहला आगमन और प्रस्थान चक्र पूरा हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे NMIA की पहली कॉमर्शियल लैंडिंग और टेक-ऑफ बताया। नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने पहली कॉमर्शियल उड़ान से उतरे सभी यात्रियों का स्वागत किया। अडाणी ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचाईं। नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण और विकास करने वाली नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) में अडाणी ग्रुप की लगभग 74% हिस्सेदारी है।
नवी मुंबई एयरपोर्ट की 5 तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *