खगड़िया कृषि केंद्र में किसान सम्मान समारोह का आयोजन:चौथम और मानसी प्रखंड की पंचायतों के 2400 मक्का उत्पादक किसानों को तकनीकी सहायता मिल रही

खगड़िया कृषि केंद्र में किसान सम्मान समारोह का आयोजन:चौथम और मानसी प्रखंड की पंचायतों के 2400 मक्का उत्पादक किसानों को तकनीकी सहायता मिल रही

खगड़िया जिले के कृषि केंद्र में गुरुवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवजागृति संस्थान के बिहार सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोसी सहजीवन कार्यक्रम के तहत चौथम और मानसी प्रखंड की कई पंचायतों के 2400 मक्का उत्पादक किसानों को इनपुट और तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है। बिक्री के लिए बेहतर बाजार भी उपलब्ध जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि मक्का तैयार होने के बाद संस्थान किसानों को उसकी बिक्री के लिए बेहतर बाजार भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए विभिन्न कंपनियों के साथ संबंध स्थापित किए जा रहे हैं। किसानों के हित में अन्य कार्यक्रम भी चलाए जा रहे उन्होंने यह भी बताया कि मक्का के पौधे से साइलेज बनाने के लिए साइलेज मशीन लगाने की तैयारी चल रही है। इसके विपणन (मार्केटिंग) को लेकर सुधार एवं कोशिकी डेयरी के साथ बातचीत जारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के हित में अन्य जानकारी कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। 2400 किसानों को लाभ पहुंचा इस अवसर पर अमनी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह ने कहा कि नवजागृति संस्थान मानसी और चौथम प्रखंड के 2400 किसानों को लाभ पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को लगातार कम लागत में अधिक उपज वाली फसलों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ये लोग रहे उपस्थित समारोह में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एन.के. सिंह, धनंजय कुमार, नवजागृति संस्थान के बिहार सचिव जितेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार और रामप्रवेश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। खगड़िया जिले के कृषि केंद्र में गुरुवार को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवजागृति संस्थान के बिहार सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोसी सहजीवन कार्यक्रम के तहत चौथम और मानसी प्रखंड की कई पंचायतों के 2400 मक्का उत्पादक किसानों को इनपुट और तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है। बिक्री के लिए बेहतर बाजार भी उपलब्ध जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि मक्का तैयार होने के बाद संस्थान किसानों को उसकी बिक्री के लिए बेहतर बाजार भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए विभिन्न कंपनियों के साथ संबंध स्थापित किए जा रहे हैं। किसानों के हित में अन्य कार्यक्रम भी चलाए जा रहे उन्होंने यह भी बताया कि मक्का के पौधे से साइलेज बनाने के लिए साइलेज मशीन लगाने की तैयारी चल रही है। इसके विपणन (मार्केटिंग) को लेकर सुधार एवं कोशिकी डेयरी के साथ बातचीत जारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के हित में अन्य जानकारी कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। 2400 किसानों को लाभ पहुंचा इस अवसर पर अमनी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह ने कहा कि नवजागृति संस्थान मानसी और चौथम प्रखंड के 2400 किसानों को लाभ पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को लगातार कम लागत में अधिक उपज वाली फसलों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ये लोग रहे उपस्थित समारोह में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एन.के. सिंह, धनंजय कुमार, नवजागृति संस्थान के बिहार सचिव जितेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार और रामप्रवेश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *