बाड़मेर | शहर के रोहिड़ा पाड़ा निवासी संजय सिंह राठौड़ पुत्र दौलत सिंह राठौड़ का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम डिजाइन फॉर भारत के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए हुआ। यह महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। जिसका आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन मध्यप्रदेश की ओर से किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 30 दिसंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन मध्यप्रदेश में होगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। राठौड़ का चयन उनकी असाधारण नवाचार क्षमता के आधार पर हुआ।


