अरवल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी को नमन करते हुए 100 दीप प्रज्वलित किए। यह आयोजन उनके विराट व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद करने के लिए किया गया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक राजनेता के रूप में जितने सराहे गए, उतना ही प्यार उनकी कविताओं को भी मिला। उनकी कई कविताएं उनके व्यक्तित्व की परिचायक थीं और उन्होंने जीवन को देखने का उनका नजरिया दुनिया के सामने रखा। तिवारी ने आगे कहा कि वाजपेयी जी के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विशेषकर आज की पीढ़ी को उनके साहित्य और रचनाधर्मिता से प्रेरणा लेकर स्वयं को योग्य बनाना चाहिए। उन्होंने वाजपेयी को त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति बताया, जिनका आशीर्वाद भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा मिलता रहेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, पूर्व जिला महामंत्री कुशवाहा चन्दन, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास, नगर अध्यक्ष चन्दन खत्री सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अरवल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी को नमन करते हुए 100 दीप प्रज्वलित किए। यह आयोजन उनके विराट व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद करने के लिए किया गया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक राजनेता के रूप में जितने सराहे गए, उतना ही प्यार उनकी कविताओं को भी मिला। उनकी कई कविताएं उनके व्यक्तित्व की परिचायक थीं और उन्होंने जीवन को देखने का उनका नजरिया दुनिया के सामने रखा। तिवारी ने आगे कहा कि वाजपेयी जी के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विशेषकर आज की पीढ़ी को उनके साहित्य और रचनाधर्मिता से प्रेरणा लेकर स्वयं को योग्य बनाना चाहिए। उन्होंने वाजपेयी को त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति बताया, जिनका आशीर्वाद भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा मिलता रहेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, पूर्व जिला महामंत्री कुशवाहा चन्दन, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास, नगर अध्यक्ष चन्दन खत्री सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


