Thackeray Alliance Ahead of BMC Polls :महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में बने ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सत्ता के लिए लालच का हवाला देते हुए कहा कि दोनों भाइयों को मुंबई के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। यह गठबंधन और कुछ नहीं केवल सत्ता की भूख है। साथ ही उन्होंने कहा, इन्होंने बालासाहेब को भी नहीं छोड़ा है। उनके विचारों को भ्रष्ट करने का काम किया है।
बता दें, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे ने नए गठबंधन की घोषणा की है। यह गठबंधन उन्होंने 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए किया है। BMC भारत का सबसे अमीर नगर निगम है। इसका वार्षिक बजट भारत के कुछ छोटे राज्यों से भी अधिक है।
सिर्फ सत्ता है, उद्देश्य
पत्रकारों से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि दोनों भाई साथ तो आ गए हैं, लेकिन उनके पास विकास का कोई भी एजेंडा नहीं है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस तो की, लेकिन उसमें मुंबई के विकास का जिक्र नहीं किया।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों का उद्देश्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है। इसके अलावा, यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों ने मराठी भाषी लोगों को मुंबई से बाहर निकाल दिया है।
असलि और नकलि का फर्क जनता ने बताया
एकनाथ शिंदे पर नकली शिवसेना बनाने का आरोप लगता रहा है। इस बीच उन्होंने असली शिवसेना और नकली शिवसेना का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों और हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों ने दिखा दिया है कि कौन सी शिवसेना नकली है और कौन सी असली शिवसेना है।
बता दें कि एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करके शिवसेना को विभाजित कर दिया था।
बालासाहेव को दिया, धोखा
उप-मुख्यमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ठाकरे भाइयों ने बालासाहेब की विचारधारा को भ्रष्ट करने का काम किया है। साथ ही, एकनाथ शिंदे ने तीखे लहजे में कहा कि दोनों भाइयों ने बालासाहेब को धोखा दिया है।
साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि बालासाहेब के विचारों से अपने-आप को अलग करने की सजा दोनों को जनता दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनावों ने बता दिया है कि जनता क्या सोच रही है और जनता का रूझान कहां हैं।


