प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार:CM नीतीश कुमार का पश्चिम चंपारण दौरा संभावित, दे सकते हैं सौगातें

प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार:CM नीतीश कुमार का पश्चिम चंपारण दौरा संभावित, दे सकते हैं सौगातें

सीएम नीतीश कुमार का पश्चिम चंपारण में दो दिवसीय दौरा संभावित है। उनके प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के आगमन का कोई आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री 26 एवं 27 दिसंबर को जिले में आ सकते हैं। हालांकि, कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन स्थल को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जिला प्रशासन आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा कर रहा है। जिलाधिकारी ने चनपटिया स्टार्टअप जोन का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने चनपटिया स्टार्टअप जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उदयपुर सरैयामन का भी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री टेक्सटाइल पार्क की कर सकते हैं घोषणा प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यदि मुख्यमंत्री का दौरा तय होता है, तो इससे जिले के उद्योग जगत को लाभ मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री टेक्सटाइल पार्क और विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) को लेकर जिले को कई अहम सौगातें दे सकते हैं, जिससे रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। जिले के वरीय अधिकारियों ने कुमारबाग क्षेत्र का भी दौरा कर संभावित कार्यक्रम स्थलों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। तैयारियों के तहत मुख्य सड़क से गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाली संपर्क पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है, ताकि आवागमन सुगम हो सके। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चाएं तेज हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनके आगमन से जिले को विकास से जुड़ी कई नई योजनाओं की सौगात मिल सकती है। प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा है। सीएम नीतीश कुमार का पश्चिम चंपारण में दो दिवसीय दौरा संभावित है। उनके प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के आगमन का कोई आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री 26 एवं 27 दिसंबर को जिले में आ सकते हैं। हालांकि, कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन स्थल को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जिला प्रशासन आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा कर रहा है। जिलाधिकारी ने चनपटिया स्टार्टअप जोन का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने चनपटिया स्टार्टअप जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उदयपुर सरैयामन का भी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री टेक्सटाइल पार्क की कर सकते हैं घोषणा प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यदि मुख्यमंत्री का दौरा तय होता है, तो इससे जिले के उद्योग जगत को लाभ मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री टेक्सटाइल पार्क और विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) को लेकर जिले को कई अहम सौगातें दे सकते हैं, जिससे रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। जिले के वरीय अधिकारियों ने कुमारबाग क्षेत्र का भी दौरा कर संभावित कार्यक्रम स्थलों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। तैयारियों के तहत मुख्य सड़क से गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाली संपर्क पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है, ताकि आवागमन सुगम हो सके। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चाएं तेज हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनके आगमन से जिले को विकास से जुड़ी कई नई योजनाओं की सौगात मिल सकती है। प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *