दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 24 दिसंबर, 2025 को दिन बुधवार को अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अहिल्या स्थान पर चल रहे विकासात्मक कार्यों का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अहिल्या स्थान के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना के विकास, साफ-सफाई, पथ प्रकाश और जलापूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि अहिल्या गौतम महोत्सव का आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित अनुश्रवण करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, अंचलाधिकारी जाले और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 24 दिसंबर, 2025 को दिन बुधवार को अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अहिल्या स्थान पर चल रहे विकासात्मक कार्यों का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अहिल्या स्थान के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना के विकास, साफ-सफाई, पथ प्रकाश और जलापूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि अहिल्या गौतम महोत्सव का आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी, 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित अनुश्रवण करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, अंचलाधिकारी जाले और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


