सीहोर में चारों विधानसभा में 9.83 लाख वोटर्स:11,335 अनमैप मतदाता, 2 जनवरी से 9 फरवरी तक नोटिस; मतदान केंद्र बढ़कर 1,367 हुए

सीहोर में चारों विधानसभा में 9.83 लाख वोटर्स:11,335 अनमैप मतदाता, 2 जनवरी से 9 फरवरी तक नोटिस; मतदान केंद्र बढ़कर 1,367 हुए

सीहोर जिले की प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) जारी कर दी गई है। इसके अनुसार जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 9,83,143 मतदाता हैं, जिनमें 5,10,716 पुरुष, 4,72,405 महिला और 22 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से बुधनी में कुल 2,69,068 मतदाता हैं, जिनमें 1,40,245 पुरुष, 1,28,817 महिला और 6 अन्य मतदाता हैं। आष्टा विधानसभा में 2,78,160 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1,44,382 पुरुष, 1,33,775 महिला और 3 अन्य शामिल हैं। इछावर विधानसभा में 2,24,927 मतदाता हैं, जिसमें 1,17,574 पुरुष, 1,07,346 महिला और 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। सीहोर विधानसभा में कुल 2,10,988 मतदाता हैं, जिनमें 1,08,515 पुरुष, 1,02,467 महिला और 6 अन्य दर्ज हैं। मतदान केंद्र बढ़कर 1,367 हुए, 11,335 मतदाता अनमैप जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1,257 से बढ़ाकर 1,367 कर दी गई है और नए केंद्रों से सभी मतदाता मैप कर दिए गए हैं। हालांकि, चारों विधानसभाओं में 11,335 मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया। इन अनमैप मतदाताओं को 2 जनवरी से 9 फरवरी तक नोटिस जारी किए जाएंगे। दावे-आपत्तियों की सुनवाई अलग-अलग केंद्रों पर होगी अनमैप मतदाताओं की सुनवाई के लिए अलग-अलग केंद्र तय किए गए हैं। बुधनी विधानसभा के लिए बुधनी, भेरूंदा और रेहटी में, आष्टा विधानसभा के लिए आष्टा और जावर में, इछावर विधानसभा के लिए इछावर में और सीहोर विधानसभा के लिए सीहोर व श्यामपुर में दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य जिन मतदाताओं का नाम 2003 की सूची से लिंक नहीं हो रहा है, उन्हें जन्म से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है, उन्हें स्वयं का जन्म प्रमाण पत्र या अन्य वैध दस्तावेज देना होगा। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं को स्वयं का या माता-पिता का जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है, जबकि 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे मतदाताओं को स्वयं का, पिता का या माता का जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *