सिटी रिपोर्टर| जहानाबाद जिले में ठंड का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार की सुबह 11:00 बजे तक आसमान में कोहरा की चादर तनी रही। ओस की बंूदों से सड़कें भींग गई थीं और वाहनों की रफ्तार कम हो गई थी। दिन में भी चालकों को लाइट जलाकर वाहन परिचालन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यात्री खुली जगहों पर खड़ा होकर बसों के आने का इंतजार करते दिखे। इससे उन्हें परेशानी भी हो रही थी। खासकर उन महिलाओं को दिक्कत हुई, जो बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए घरों से निकली थीं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी झुग्गी-झोपड़ी और फुटपॉथ पर रात काटनेवाले लोगों को हुई, जिनके पास ओढ़ने के लिए कंबल, रजाई और गर्म बिस्तर नहीं है। ऑटो व ई रिक्शा चालकों साथ बाइक चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। पशु-पंक्षी तक को इस ठंड ने बेहाल कर दिया है। सात बजे सुबह में पांच, आठ बजे नौ, नौ बजे 15, 10 बजे 18 डिग्री, 11 बजे 19 और दोपहर 12 बजे 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया ।जिले में मंगलवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अभी मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि 25 दिसंबर को फिर तापमान में गिरावट आएगी और न्यनूतम तापमान 11 व अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। 26 को न्यूनतम तापमान फिर 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 27 और 28 के तापमान 25 और 26 डिग्री के बीच रहेगा। सर्द हवा व कोहरा से धूप निकलना मुश्किल सर्द हवाओं और कोहरे के कारण किसी-किसी दिन धूप निकलना मुश्किल हो जा रहा है। शुक्रवार और रविवार को पूरे दिन कुहासा छाये रहा। जबकि शनिवार को कुछ देर के लिए धुंधली धूप निकली थी। सोमवार को भी सुबह में 9 बजे के बाद धुंधली की धूप निकली। हालांकि ज्यादा देर तक धूप में बैठने के बाद शरीर गर्म हो पा रहा है। सर्द हवा की रफ्तार 4-13 किमी. प्रति घंटा थी। मरीजों की संख्या में वृद्धि ठंड से आमजन मौसमजनित बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया, निमोनिया, हड्डी में दर्द की शिकायत वाले लोग ज्यादा अस्पताल में आ रहे हैं। सदर अस्पताल आए एक मरीज बताते हैं उन्हें तीन दिनों से बुखार आ रहा है। दुकान से दवा लेकर खा रहे थे। लेकिन, ठीक नहीं हुआ तो आज यहां जांच कराकर दवा लिए हैं। वार्ड 30 की दो महिलाओं के पैर में दर्द हो रहा है। बाल चिकित्सा कक्ष में भी निमोनियां पीड़ित बच्चे भर्ती किए जा रहे हैं। सिटी रिपोर्टर| जहानाबाद जिले में ठंड का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार की सुबह 11:00 बजे तक आसमान में कोहरा की चादर तनी रही। ओस की बंूदों से सड़कें भींग गई थीं और वाहनों की रफ्तार कम हो गई थी। दिन में भी चालकों को लाइट जलाकर वाहन परिचालन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यात्री खुली जगहों पर खड़ा होकर बसों के आने का इंतजार करते दिखे। इससे उन्हें परेशानी भी हो रही थी। खासकर उन महिलाओं को दिक्कत हुई, जो बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए घरों से निकली थीं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी झुग्गी-झोपड़ी और फुटपॉथ पर रात काटनेवाले लोगों को हुई, जिनके पास ओढ़ने के लिए कंबल, रजाई और गर्म बिस्तर नहीं है। ऑटो व ई रिक्शा चालकों साथ बाइक चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। पशु-पंक्षी तक को इस ठंड ने बेहाल कर दिया है। सात बजे सुबह में पांच, आठ बजे नौ, नौ बजे 15, 10 बजे 18 डिग्री, 11 बजे 19 और दोपहर 12 बजे 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया ।जिले में मंगलवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अभी मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि 25 दिसंबर को फिर तापमान में गिरावट आएगी और न्यनूतम तापमान 11 व अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। 26 को न्यूनतम तापमान फिर 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 27 और 28 के तापमान 25 और 26 डिग्री के बीच रहेगा। सर्द हवा व कोहरा से धूप निकलना मुश्किल सर्द हवाओं और कोहरे के कारण किसी-किसी दिन धूप निकलना मुश्किल हो जा रहा है। शुक्रवार और रविवार को पूरे दिन कुहासा छाये रहा। जबकि शनिवार को कुछ देर के लिए धुंधली धूप निकली थी। सोमवार को भी सुबह में 9 बजे के बाद धुंधली की धूप निकली। हालांकि ज्यादा देर तक धूप में बैठने के बाद शरीर गर्म हो पा रहा है। सर्द हवा की रफ्तार 4-13 किमी. प्रति घंटा थी। मरीजों की संख्या में वृद्धि ठंड से आमजन मौसमजनित बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया, निमोनिया, हड्डी में दर्द की शिकायत वाले लोग ज्यादा अस्पताल में आ रहे हैं। सदर अस्पताल आए एक मरीज बताते हैं उन्हें तीन दिनों से बुखार आ रहा है। दुकान से दवा लेकर खा रहे थे। लेकिन, ठीक नहीं हुआ तो आज यहां जांच कराकर दवा लिए हैं। वार्ड 30 की दो महिलाओं के पैर में दर्द हो रहा है। बाल चिकित्सा कक्ष में भी निमोनियां पीड़ित बच्चे भर्ती किए जा रहे हैं।


