ठूठी मोहनपुर पंचायत बनी महिला हितैषी पंचायत:मुखिया प्रीति कुमारी को मिला राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

ठूठी मोहनपुर पंचायत बनी महिला हितैषी पंचायत:मुखिया प्रीति कुमारी को मिला राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित ठूठी मोहनपुर पंचायत का चयन ‘महिला हितैषी पंचायत’ के रूप में किया गया है। यह चयन सतत विकास लक्ष्य (SDG) के थीम 09 के तहत हुआ है। इस पहल के अंतर्गत, पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए पटना बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, ‘महिला हितैषी पंचायत’ योजना के तहत राज्य के सभी जिलों से एक-एक पंचायत का चयन किया गया है। खगड़िया जिले में चौथम प्रखंड की ठूठी मोहनपुर पंचायत को ही चुना गया है। बताया जा रहा है कि मुखिया प्रीति कुमारी के उत्कृष्ट कार्यों के कारण ही इस पंचायत का चयन संभव हो पाया है। मंगलवार को पटना में सभी चयनित मुखियाओं को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया। मुखिया प्रीति कुमारी ने इस चयन पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके पंचायत के लिए सम्मान की बात है कि इसे जिला स्तर पर ‘महिला हितैषी पंचायत’ के रूप में चुना गया है। उन्होंने आगे कहा कि एक महिला होने के नाते, वे हमेशा महिलाओं के विकास के लिए तत्पर रही हैं और भविष्य में आने वाली विशेष योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और भी कार्य करेंगी। इस उपलब्धि पर चौथम के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रंजीत कुमार सिंह और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) प्रमथ मयंक ने भी मुखिया प्रीति कुमारी और ठूठी मोहनपुर पंचायत को बधाई दी है। खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित ठूठी मोहनपुर पंचायत का चयन ‘महिला हितैषी पंचायत’ के रूप में किया गया है। यह चयन सतत विकास लक्ष्य (SDG) के थीम 09 के तहत हुआ है। इस पहल के अंतर्गत, पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए पटना बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, ‘महिला हितैषी पंचायत’ योजना के तहत राज्य के सभी जिलों से एक-एक पंचायत का चयन किया गया है। खगड़िया जिले में चौथम प्रखंड की ठूठी मोहनपुर पंचायत को ही चुना गया है। बताया जा रहा है कि मुखिया प्रीति कुमारी के उत्कृष्ट कार्यों के कारण ही इस पंचायत का चयन संभव हो पाया है। मंगलवार को पटना में सभी चयनित मुखियाओं को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया। मुखिया प्रीति कुमारी ने इस चयन पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके पंचायत के लिए सम्मान की बात है कि इसे जिला स्तर पर ‘महिला हितैषी पंचायत’ के रूप में चुना गया है। उन्होंने आगे कहा कि एक महिला होने के नाते, वे हमेशा महिलाओं के विकास के लिए तत्पर रही हैं और भविष्य में आने वाली विशेष योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और भी कार्य करेंगी। इस उपलब्धि पर चौथम के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रंजीत कुमार सिंह और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) प्रमथ मयंक ने भी मुखिया प्रीति कुमारी और ठूठी मोहनपुर पंचायत को बधाई दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *