जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से आगामी 26 दिसंबर को सीवान शहर के टाउन हॉल में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार तथा विधान परिषद सदस्य रेणु यादव विशेष रूप से शामिल होंगी। इस आशय की जानकारी मंगलवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा के पति एवं जीरादेई विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने दी। उन्होंने कहा कि सीवान जिले में एनडीए की शानदार जीत के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण रहा है। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर NDA प्रत्याशियों की जीत इस बात का प्रमाण है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पूरी मजबूती से संगठन को खड़ा किया। ‘कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत का नतीजा’ रमेश कुशवाहा ने कहा कि केवल सीवान ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में NDA को जो भारी बहुमत मिला है, वह कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। चुनाव के दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का काम किया, जिसका सीधा लाभ चुनाव परिणामों में देखने को मिला। जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने बताया कि जदयू के प्रदेश नेतृत्व द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि पूरे बिहार में अलग-अलग तिथियों पर जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में सीवान में 26 दिसंबर को यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें संगठन में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान बूथ स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ-साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने वाले पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि जदयू हमेशा से अपने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ मानती रही है और यह सम्मेलन उसी भावना का प्रतीक है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से आगामी 26 दिसंबर को सीवान शहर के टाउन हॉल में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार तथा विधान परिषद सदस्य रेणु यादव विशेष रूप से शामिल होंगी। इस आशय की जानकारी मंगलवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा के पति एवं जीरादेई विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने दी। उन्होंने कहा कि सीवान जिले में एनडीए की शानदार जीत के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण रहा है। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर NDA प्रत्याशियों की जीत इस बात का प्रमाण है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पूरी मजबूती से संगठन को खड़ा किया। ‘कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत का नतीजा’ रमेश कुशवाहा ने कहा कि केवल सीवान ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में NDA को जो भारी बहुमत मिला है, वह कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। चुनाव के दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का काम किया, जिसका सीधा लाभ चुनाव परिणामों में देखने को मिला। जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने बताया कि जदयू के प्रदेश नेतृत्व द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि पूरे बिहार में अलग-अलग तिथियों पर जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में सीवान में 26 दिसंबर को यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें संगठन में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान बूथ स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ-साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने वाले पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि जदयू हमेशा से अपने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ मानती रही है और यह सम्मेलन उसी भावना का प्रतीक है।


