रोजड़े के अवैध शिकार में 6 आरोपी गिरफ्तार:सलूम्बर पुलिस ने 2 टोपीदार बंदूकें और 4 छर्रे जब्त किए, एसपी बोले- वन्यजीव शिकार बर्दाश्त नहीं

रोजड़े के अवैध शिकार में 6 आरोपी गिरफ्तार:सलूम्बर पुलिस ने 2 टोपीदार बंदूकें और 4 छर्रे जब्त किए, एसपी बोले- वन्यजीव शिकार बर्दाश्त नहीं

सलूम्बर पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए रोजड़े के अवैध शिकार के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 टोपीदार बंदूकें और 4 छर्रे जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस को 21 दिसंबर 2025 को थाना झल्लारा क्षेत्र में सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में अवैध हथियारों के साथ शिकार की नीयत से घूम रहे हैं। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला एवं पुलिस उप अधीक्षक हेरम्ब जोशी के सुपरविजन में थाना झल्लारा पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। दोपहर करीब 3 बजे बाड़ाखेड़ा गांव की ओर जाते हुए कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भागने लगे। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि आरोपियों ने संरक्षित वन्य जीव रोजड़ा का शिकार कर लिया था। मौके से एक मृत रोजड़ा, शिकार में प्रयुक्त 2 टोपीदार बंदूकें, 4 छर्रे और 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शहीद मोहम्मद (60 वर्ष), शोपफ (30 वर्ष), शाहरुख (25 वर्ष), फारुख (20 वर्ष), छोटू (26 वर्ष) और आसिफ (23 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी सलूम्बर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इस कार्रवाई में थानाधिकारी जय किशन के नेतृत्व में सउनि गंगाराम, हेड कांस्टेबल गोपाल, साहिर अहमद, अशोक कुमार, नीरज, कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, चालक वीरेन्द्र सिंह और मयंक व हिमांशु की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सलूम्बर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव शिकार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *