Twin Town Actress: आंखों में अभिनय की दुनिया के बड़े सपने संजोए 18 साल की एक लड़की ने अपनी पहली ही फिल्म में शानदार काम किया था। वह हीरोइन बन गई थी (Twin Town Actress) और उसकी हर तरफ चर्चा हो रही थी और उसे लगा कि उसकी मेहनत रंग लाई है। उसे उम्मीद थी कि अब उसका करियर सातवें आसमान पर होगा, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस सफलता का वह जश्न मना रही है, वही उसे एक ऐसे अंधेरे की ओर ले जाएगी, जहां से वापसी का रास्ता कांटों भरा होगा। यह कहानी साल 1997 की है। एक रात वह अपनी फिल्म की टीम के साथ बाहर गई थी। जश्न के बीच वह एक ऐसे रसूखदार शख्स और उसके दोस्त के साथ अकेली रह गई (News of the World Scandal), जिनका उस फिल्म से कोई सीधा नाता नहीं था। रात बहुत हो चुकी थी और सन्नाटा पसरा हुआ था। उसने घर जाने के मकसद से टैक्सी मंगवाने के लिए फोन (UK Phone Hacking Scandal) मांगा, लेकिन मदद के बदले उसे धोखा मिला। उन दोनों युवकों ने न केवल उसकी मदद करने से मना किया, बल्कि उस मासूम लड़की के साथ वह दरिंदगी की, जिसके बारे में सोच कर आज भी उसकी रूह कांप जाती है।
वह इतनी डरी हुई थी कि उसके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे
जब वे दोनों अपनी हैवानियत कर के थक गए, तब उन्होंने उसके लिए टैक्सी मंगवाई। वह लड़की बदहवास हालत में टैक्सी में बैठी; उसका शरीर और मन दोनों टूट चुके थे। टैक्सी ड्राइवर उसकी हालत देख कर समझ गया था कि कुछ बहुत बुरा हुआ है। उसने पुलिस के पास जाने की सलाह दी, लेकिन वह लड़की इतनी डरी हुई थी कि उसके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे। वह गहरे सदमे में थी और चुपचाप अपने घर चली गई।
पुलिस का वह विश्वासघात, जिसने हिला दिया भरोसा
बरसों बीत गए और वह लड़की उस खौफनाक रात की यादों के साथ जीने लगी। फिर एक दिन उसने सुना कि उसी रसूखदार शख्स पर अन्य महिलाओं ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं। अपनी हिम्मत बटोर कर वह पुलिस के पास पहुंची। उसने एक गोपनीय पत्र लिखा और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने उसे पूरा भरोसा दिलाया कि उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
एक-एक शब्द वैसा ही छपा था, जैसा उसने पुलिस को बताया था
लेकिन महज चार दिन बाद जो हुआ, उसने उसे फिर से तोड़ कर रख दिया। उसके पार्टनर ने अखबार में एक खबर पढ़ी और वह सन्न रह गया। उस खबर में उस लड़की की गोपनीय रिपोर्ट का एक-एक शब्द वैसा ही छपा था जैसा उसने पुलिस को बताया था। उसकी निजता, उसका दर्द और उसकी पहचान को कौड़ियों के भाव अखबारों को बेच दिया गया था।
जब पीड़िता बनी व्यवस्था की सबसे बड़ी चुनौती (Police Corruption UK)
उसे लगा कि शायद उसका पीछा किया जा रहा है या उसके अपनों ने ही उसे धोखा दिया है। लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा खौफनाक थी। यह मामला ब्रिटेन के उस बदनाम ‘फोन हैकिंग स्कैंडल’ से जुड़ा था, जहां यूके के बड़े अखबार पुलिस को पैसे देकर लोगों की निजी जानकारी निकालते और छापते थे।
आखिर कई बड़े पत्रकारों को जेल हुई
उस लड़की ने अब हार मानने के बजाय लड़ने का फैसला किया। उसने बाकायदा पत्रकारिता की ट्रेनिंग ली और उसी पत्रकार के साथ मिल कर काम किया जिसने इस स्कैंडल को उजागर करने का बीड़ा उठाया था। उसकी मेहनत रंग लाई; कई बड़े पत्रकारों को जेल हुई, भ्रष्ट पुलिस अधिकारी सेवा से हटाए गए और वह मशहूर अखबार हमेशा के लिए बंद हो गया।
कौन है यह जांबाज महिला ? (Jenny Evans Survivor Story)
इस बहादुर महिला का नाम जेनी इवांस (Jenny Evans) है। जेनी ने न केवल अपनी व्यक्तिगत लड़ाई जीती, बल्कि उन्हें पुलिस से औपचारिक माफी और भारी मुआवजा भी मिला। आज जेनी अपनी कहानी के जरिए दुनिया को बता रही हैं कि सिस्टम चाहे कितना भी भ्रष्ट क्यों न हो, अगर आप खड़े होने की हिम्मत रखते हैं तो बड़े-बड़े साम्राज्य भी ढह जाते हैं। वे अब कानून की पढ़ाई कर रही हैं ताकि भविष्य में किसी और ‘जेनी’ के साथ ऐसा धोखा न हो सके।


