प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटे कंबल:सदर तहसील के 200 जरूरतमंद ग्रामीणों को मिला लाभ

प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बांटे कंबल:सदर तहसील के 200 जरूरतमंद ग्रामीणों को मिला लाभ

प्रतापगढ़ जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत देने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सदर तहसील के पांच गांवों के 200 ग्रामीणों को कंबल बांटे। तहसील सदर के ग्राम सरायदली में आयोजित हुआ। सरायदली के अलावा बेनीपुर, ईश्वरपुर, रामपुर और टेकार के ग्रामीणों को भी कंबल दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त कंबलों को पात्र व्यक्तियों में वितरित किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि आवश्यकता से कम कंबल होंगे, तो पुनः मांग पत्र भेजकर और लोगों को लाभान्वित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नैन्सी सिंह को निर्देश दिया कि अन्य गांवों में भी इसी प्रकार कंबल वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक गरीब और असहाय व्यक्तियों को लाभ मिल सके। नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र तिवारी ने रजवाड़ी चौराहा पहुंचकर नेवादा कला, कोइलिया, रजवाड़ी, शिवराजपुर और कटाता सहित आसपास के गांवों के गरीबों को कंबल वितरित किए। इस वितरण कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक त्रिभुवन मिश्रा, लेखपाल आशाराम और गयाशंकर रंजीत सरोज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *