सहरसा में 2000 फुटकर विक्रेताओं को स्थायी जगह:7 फीट चौड़ाई में पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे, मत्स्यगंधा मार्ग को किया जाएगा विकसित

सहरसा में 2000 फुटकर विक्रेताओं को स्थायी जगह:7 फीट चौड़ाई में पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे, मत्स्यगंधा मार्ग को किया जाएगा विकसित

सहरसा नगर निगम ने शहर को सुव्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इसके तहत, वीर कुंवर सिंह चौक से जिला स्कूल होते हुए मत्स्यगंधा तक सड़क के दोनों किनारों पर वेडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इस पहल से 1500 से 2000 फुटकर विक्रेताओं को स्थायी और सुनियोजित स्थान मिलेगा, जिससे यातायात और पैदल यात्रियों को भी राहत मिलेगी। नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण का यह कार्य जल्द शुरू होगा। पहले चरण में वीर कुंवर सिंह चौक से मत्स्यगंधा तक मुख्य सड़क के दोनों ओर 5 से 7 फीट चौड़ाई में पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। इससे पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित और सुगम फुटपाथ बनेगा। फुटपाथ और सड़क के बीच लोहे की मजबूत रेलिंग लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य सड़क पर अतिक्रमण रोकना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है। 2000 विक्रेता लगा सकेंगे अपनी दुकानें रेलिंग के दूसरी ओर निर्धारित स्थान पर फुटकर विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। यहां नगर निगम की अनुमति से लगभग 1500 से 2000 विक्रेता अपनी दुकानें लगा सकेंगे। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था पूरी तरह नियोजित होगी, जिससे शहर की व्यवस्था और सुंदरता दोनों बनी रहेंगी। आयुक्त झा ने यह भी बताया कि ऐसी ही वेंडिंग जोन व्यवस्था शहर के चार अन्य प्रमुख स्थानों पर भी लागू करने की योजना है। पहले चरण में वीर कुंवर सिंह चौक से मत्स्यगंधा मार्ग को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। तीन दिन पहले हुई थी बैठक इस योजना को लेकर तीन दिन पहले वेंडिंग जोन कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें नगर निगम की महापौर बैन प्रिया, डिप्टी मेयर गुड्डू हयात और कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से शहर को व्यवस्थित, सुंदर और जनहितकारी बनाने को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। नगर निगम की यह पहल फुटकर विक्रेताओं को सम्मानजनक स्थान प्रदान करेगी। साथ ही, यह सहरसा को एक सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सहरसा नगर निगम ने शहर को सुव्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इसके तहत, वीर कुंवर सिंह चौक से जिला स्कूल होते हुए मत्स्यगंधा तक सड़क के दोनों किनारों पर वेडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इस पहल से 1500 से 2000 फुटकर विक्रेताओं को स्थायी और सुनियोजित स्थान मिलेगा, जिससे यातायात और पैदल यात्रियों को भी राहत मिलेगी। नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण का यह कार्य जल्द शुरू होगा। पहले चरण में वीर कुंवर सिंह चौक से मत्स्यगंधा तक मुख्य सड़क के दोनों ओर 5 से 7 फीट चौड़ाई में पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। इससे पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित और सुगम फुटपाथ बनेगा। फुटपाथ और सड़क के बीच लोहे की मजबूत रेलिंग लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य सड़क पर अतिक्रमण रोकना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है। 2000 विक्रेता लगा सकेंगे अपनी दुकानें रेलिंग के दूसरी ओर निर्धारित स्थान पर फुटकर विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। यहां नगर निगम की अनुमति से लगभग 1500 से 2000 विक्रेता अपनी दुकानें लगा सकेंगे। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था पूरी तरह नियोजित होगी, जिससे शहर की व्यवस्था और सुंदरता दोनों बनी रहेंगी। आयुक्त झा ने यह भी बताया कि ऐसी ही वेंडिंग जोन व्यवस्था शहर के चार अन्य प्रमुख स्थानों पर भी लागू करने की योजना है। पहले चरण में वीर कुंवर सिंह चौक से मत्स्यगंधा मार्ग को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। तीन दिन पहले हुई थी बैठक इस योजना को लेकर तीन दिन पहले वेंडिंग जोन कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें नगर निगम की महापौर बैन प्रिया, डिप्टी मेयर गुड्डू हयात और कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से शहर को व्यवस्थित, सुंदर और जनहितकारी बनाने को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। नगर निगम की यह पहल फुटकर विक्रेताओं को सम्मानजनक स्थान प्रदान करेगी। साथ ही, यह सहरसा को एक सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *