जमुई पुलिस लाइन में 1.40 करोड़ की शराब नष्ट:बुलडोजर से किया गया विनष्टीकरण, शराबबंदी पर सख्ती का संदेश

जमुई पुलिस लाइन में 1.40 करोड़ की शराब नष्ट:बुलडोजर से किया गया विनष्टीकरण, शराबबंदी पर सख्ती का संदेश

जमुई जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां मलयपुर स्थित पुलिस लाइन परिसर में करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब को नष्ट किया गया। जब्त शराब को बुलडोजर की मदद से विनष्ट किया गया। यह शराब उत्पाद थाना सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त की गई थी। विनष्टीकरण की यह प्रक्रिया कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार पांडे के नेतृत्व में विधिवत रूप से संपन्न हुई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि नष्ट की गई शराब का दोबारा दुरुपयोग न हो सके। अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद जमुई जिला झारखंड से सटा होने के कारण शराब तस्करों के लिए एक आसान मार्ग बना हुआ है। तस्कर अक्सर झारखंड सीमा का उपयोग कर अवैध शराब की खेप जिले में लाने का प्रयास करते हैं। हालांकि, उत्पाद पुलिस और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की सतर्कता के कारण समय-समय पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की जा रही है। यह नष्ट की गई शराब भी ऐसे ही अलग-अलग मामलों में जब्त की गई थी। पदाधिकारियों के निर्देश पर शराब किया जा रहा नष्ट उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार पांडे ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सभी जब्त शराब का विधिसम्मत तरीके से विनष्टीकरण किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं, आम लोगों के बीच यह संदेश गया है कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है। जमुई जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां मलयपुर स्थित पुलिस लाइन परिसर में करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब को नष्ट किया गया। जब्त शराब को बुलडोजर की मदद से विनष्ट किया गया। यह शराब उत्पाद थाना सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त की गई थी। विनष्टीकरण की यह प्रक्रिया कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार पांडे के नेतृत्व में विधिवत रूप से संपन्न हुई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि नष्ट की गई शराब का दोबारा दुरुपयोग न हो सके। अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद जमुई जिला झारखंड से सटा होने के कारण शराब तस्करों के लिए एक आसान मार्ग बना हुआ है। तस्कर अक्सर झारखंड सीमा का उपयोग कर अवैध शराब की खेप जिले में लाने का प्रयास करते हैं। हालांकि, उत्पाद पुलिस और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की सतर्कता के कारण समय-समय पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की जा रही है। यह नष्ट की गई शराब भी ऐसे ही अलग-अलग मामलों में जब्त की गई थी। पदाधिकारियों के निर्देश पर शराब किया जा रहा नष्ट उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार पांडे ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सभी जब्त शराब का विधिसम्मत तरीके से विनष्टीकरण किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं, आम लोगों के बीच यह संदेश गया है कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *