सुपौल में नहर किनारे मिला अज्ञात युवक का शव:पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पहचान के लिए लोगों से पूछताछ जारी

सुपौल में नहर किनारे मिला अज्ञात युवक का शव:पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पहचान के लिए लोगों से पूछताछ जारी

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर पंचायत के कोशलीपट्टी वार्ड नंबर–3 में सोमवार को अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और क्षेत्र में तरह–तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सोमवार की शाम करीब चार बजे कुछ महिलाएं खेत से मवेशियों के लिए चारा लेकर दहा से कोशलीपट्टी की ओर नहर किनारे होते हुए घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर नहर के किनारे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल मोबाइल फोन के माध्यम से पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका। शव की स्थिति से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करने के लिए कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी आपराधिक घटना से जुड़ा है, सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, पुलिस आसपास के थानों को भी सूचना देकर लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर पंचायत के कोशलीपट्टी वार्ड नंबर–3 में सोमवार को अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और क्षेत्र में तरह–तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सोमवार की शाम करीब चार बजे कुछ महिलाएं खेत से मवेशियों के लिए चारा लेकर दहा से कोशलीपट्टी की ओर नहर किनारे होते हुए घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर नहर के किनारे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल मोबाइल फोन के माध्यम से पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका। शव की स्थिति से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करने के लिए कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी आपराधिक घटना से जुड़ा है, सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। मृतक की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, पुलिस आसपास के थानों को भी सूचना देकर लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *