समस्तीपुर में दो दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से मंगलवार को घना कुहासा छाया है। जिस कारण विजिबिलिटी 50 मीटर की हो गई है राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गाड़ी के ड्राइवर अपने गाड़ी का हेड लाइट जलाकर चल रहे हैं। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। करीब 6 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा के कारण कनकनी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि यह स्थिति अभी बनी रहेगी। घना कुहासा छाया रहेगा, दिन में धूप भी हो सकती है। जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी। रात के तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान सुबह की आद्रता 91 फीसदी रही, जबकि दोपहर की 74 फीसदी रही। ट्रेनों की लेट लतीफी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी डिब्रूगढ़ लखनऊ स्पेशल ट्रेन 20 घंटा लेट है। गरीब रथ भी 12 घंटा लेट चल रही है। दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कुहासा के कारण डाउन लाइन की ट्रेन एक घंटा देरी से चल रही है। डिब्रूगढ़ लखनऊ के बीच चलने वाली 05905 स्पेशल ट्रेन 20 घंटा लेट से चल रही है। इसके अलावा इस रूट की महत्वपूर्ण ट्रेन 15566 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी करीब 4 घंटा देरी से समस्तीपुर पहुंची है। 12562 स्वतंत्रता सेनानी डाउन एक्सप्रेस भी 5 घंटा विलंब है। 12436 आनंद विहार दरभंगा गरीब रथ आज 13 घंटा देरी से चल रही है। इस ट्रेन को सुबह 10:35 पर समस्तीपुर आना था। लेकिन यह ट्रेन रात करीब 11:30 बजे तक समस्तीपुर पहुंचेगी। इसके अलावा 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ 4 घंटा देर है। इस ट्रेन को शाम 5:50 पर समस्तीपुर पहुंचना था, अब इस ट्रेन को रात 10:00 बजे समस्तीपुर पहुंचने की उम्मीद है। गाड़ी संख्या 12570 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल ट्रेन भी 9 घंटा देरी से चल रही है। 09451 फेस्टिवल एक्सप्रेस भी तीन घंटा देरी से चल रही है। इसके अलावा भी समस्तीपुर से दिल्ली, समस्तीपुर से कोलकाता आदि रूट की ट्रेन 2 से 3 घंटा विलंब से चल रही है। समस्तीपुर में दो दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से मंगलवार को घना कुहासा छाया है। जिस कारण विजिबिलिटी 50 मीटर की हो गई है राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गाड़ी के ड्राइवर अपने गाड़ी का हेड लाइट जलाकर चल रहे हैं। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 24 घंटा के दौरान अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। करीब 6 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा के कारण कनकनी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि यह स्थिति अभी बनी रहेगी। घना कुहासा छाया रहेगा, दिन में धूप भी हो सकती है। जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी। रात के तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान सुबह की आद्रता 91 फीसदी रही, जबकि दोपहर की 74 फीसदी रही। ट्रेनों की लेट लतीफी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी डिब्रूगढ़ लखनऊ स्पेशल ट्रेन 20 घंटा लेट है। गरीब रथ भी 12 घंटा लेट चल रही है। दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कुहासा के कारण डाउन लाइन की ट्रेन एक घंटा देरी से चल रही है। डिब्रूगढ़ लखनऊ के बीच चलने वाली 05905 स्पेशल ट्रेन 20 घंटा लेट से चल रही है। इसके अलावा इस रूट की महत्वपूर्ण ट्रेन 15566 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी करीब 4 घंटा देरी से समस्तीपुर पहुंची है। 12562 स्वतंत्रता सेनानी डाउन एक्सप्रेस भी 5 घंटा विलंब है। 12436 आनंद विहार दरभंगा गरीब रथ आज 13 घंटा देरी से चल रही है। इस ट्रेन को सुबह 10:35 पर समस्तीपुर आना था। लेकिन यह ट्रेन रात करीब 11:30 बजे तक समस्तीपुर पहुंचेगी। इसके अलावा 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ 4 घंटा देर है। इस ट्रेन को शाम 5:50 पर समस्तीपुर पहुंचना था, अब इस ट्रेन को रात 10:00 बजे समस्तीपुर पहुंचने की उम्मीद है। गाड़ी संख्या 12570 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल ट्रेन भी 9 घंटा देरी से चल रही है। 09451 फेस्टिवल एक्सप्रेस भी तीन घंटा देरी से चल रही है। इसके अलावा भी समस्तीपुर से दिल्ली, समस्तीपुर से कोलकाता आदि रूट की ट्रेन 2 से 3 घंटा विलंब से चल रही है।


