पटना में आधुनिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी आज से आम लोगों के लिए खोल दी गई है। उद्घाटन के तीन महीने बाद लोग अब इसका दौरा कर सकते हैं। इसमें एंट्री सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी। ऑन स्पॉट काउंटर से ऑफलाइन टिकट नहीं मिलेगा। इसके लिए ई-टिकटिंग पोर्टल भी लॉन्च कर दिया गया है। आज से लोग टिकट लेकर अंदर दौरा कर सकते हैं। साइंस सिटी हर दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। हर घंटे में अधिकतम 50 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। दर्शक घर बैठे www.apjsciencecity.com वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। 50 रुपए रखा गया प्रवेश शुल्क इस वेबसाइट पर लोग अपनी विजिट की तारीख, स्लॉट और विजिटर्स की कैटेगरी चुनकर पेमेंट करें, फिर ई‑टिकट का प्रिंट या मोबाइल में टिकट साथ लेकर जाएं। 12 साल से अधिक आयु के दर्शकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए रखा गया है। वहीं, 5 से 12 साल के बच्चों के लिए 10 रुपए टिकट है। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के समूह और किसी भी संस्था के माध्यम से 25 या उससे अधिक की संख्या में आने वाले दर्शकों को फ्री एंट्री दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग जन और 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी फ्री एंट्री की सुविधा दी गई है। 21 सितंबर को सीएम ने किया था उद्घाटन 21 सितंबर को इसी साल सीएम ने इसका उद्घाटन किया था। मगर अब तक आम लोगों के लिए इसे नहीं खोला गया था। इसे महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में बनाया गया है, जो लगभग 20.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली हुई है। इसमें विज्ञान आधारित 5 गैलरी बनाई जाएगी, जिसमें से दो गैलरियां- बीए साइंटिस्ट्स गैलरी और बेसिक साइंस गैलरी दर्शकों के लिए उपलब्ध है। यह साइंस सिटी 269 साइंस मॉडल, 4D थिएटर, 500 सीटर ऑडिटोरियम और स्टूडेंट डॉरमेट्री जैसी सुविधाओं से लैस है। पटना में आधुनिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी आज से आम लोगों के लिए खोल दी गई है। उद्घाटन के तीन महीने बाद लोग अब इसका दौरा कर सकते हैं। इसमें एंट्री सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी। ऑन स्पॉट काउंटर से ऑफलाइन टिकट नहीं मिलेगा। इसके लिए ई-टिकटिंग पोर्टल भी लॉन्च कर दिया गया है। आज से लोग टिकट लेकर अंदर दौरा कर सकते हैं। साइंस सिटी हर दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। हर घंटे में अधिकतम 50 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। दर्शक घर बैठे www.apjsciencecity.com वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। 50 रुपए रखा गया प्रवेश शुल्क इस वेबसाइट पर लोग अपनी विजिट की तारीख, स्लॉट और विजिटर्स की कैटेगरी चुनकर पेमेंट करें, फिर ई‑टिकट का प्रिंट या मोबाइल में टिकट साथ लेकर जाएं। 12 साल से अधिक आयु के दर्शकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए रखा गया है। वहीं, 5 से 12 साल के बच्चों के लिए 10 रुपए टिकट है। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के समूह और किसी भी संस्था के माध्यम से 25 या उससे अधिक की संख्या में आने वाले दर्शकों को फ्री एंट्री दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग जन और 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी फ्री एंट्री की सुविधा दी गई है। 21 सितंबर को सीएम ने किया था उद्घाटन 21 सितंबर को इसी साल सीएम ने इसका उद्घाटन किया था। मगर अब तक आम लोगों के लिए इसे नहीं खोला गया था। इसे महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में बनाया गया है, जो लगभग 20.5 एकड़ क्षेत्रफल में फैली हुई है। इसमें विज्ञान आधारित 5 गैलरी बनाई जाएगी, जिसमें से दो गैलरियां- बीए साइंटिस्ट्स गैलरी और बेसिक साइंस गैलरी दर्शकों के लिए उपलब्ध है। यह साइंस सिटी 269 साइंस मॉडल, 4D थिएटर, 500 सीटर ऑडिटोरियम और स्टूडेंट डॉरमेट्री जैसी सुविधाओं से लैस है।


