MP-UP, राजस्थान में घना कोहरा बरकरार:जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग का तापमान -2.0°C रिकॉर्ड; दिल्ली में 500 फ्लाइट लेट, 14 कैंसिल

MP-UP, राजस्थान में घना कोहरा बरकरार:जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग का तापमान -2.0°C रिकॉर्ड; दिल्ली में 500 फ्लाइट लेट, 14 कैंसिल

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार जैसे मैदानी राज्यों में तेज सर्दी पड़ रही है। यहां पर घना कोहरा छा रहा है। यूपी, राजस्थान के अधिकतर शहरों में सुबह के वक्त विजिविलिटी 10 से 50 मीटर के बीच रह रही है। इससे सड़क हादसों का डर बना हुआ है। राजस्थान के ज्यादातर शहरों में मिनिमम टेम्परेचर 10°C से नीचे रह रहा है। सोमवार को बाड़मेर में सबसे कम तापमान 8.0°C रहा। इससे एक दिन पहले माउंट आबू में 7°C और चित्तौड़गढ़ में 7.8°C दर्ज किया गया था। जम्मू के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटों में बर्फबारी या बारिश की संभावना बनी हुई है। गुलमर्ग का तापमान -2.0°C रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में खराब मौसम और कम विजिविलिटी के कारण दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट देरी से ऑपरेट हुईं। साथ ही 14 फ्लाइट कैंसिल की गईं, जिसमें 6 आने वाली और 8 जाने वाली फ्लाइट शामिल थीं। इनमें कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट भी थीं। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों में अगले 3 दिन के मौसम का हाल… 24 दिसंबर: 8 राज्यों में कोहरा, 2 पहाड़ी राज्यों में तेज सर्दी 25 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा 26 दिसंबर: कोहरे की व्यापक पकड़, ठंड कायम
राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश : 25 शहरों में पारा 10°C से कम, पचमढ़ी सबसे ठंडा; 22 जिलों में घना कोहरा, दतिया-रीवा में 50 मीटर विजिबिलिटी मध्य प्रदेश के कई शहरों में सोमवार की रात तापमान में गिरावट हुई। 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री पहुंच गया। भोपाल और इंदौर में तापमान 8.8 डिग्री रहा। ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 22 जिलों में घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड : 7 जिलों में धुंध, पहाड़ों में पाला गिरा, हरिद्वार-ऊधम सिंह नगर के लिए चेतावनी, बद्रीनाथ में तापमान -16°C उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा का असर बढ़ गया है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पौड़ी के मैदानी इलाकों में हल्की धुंध है। वहीं पहाड़ों में पाला गिरा है, जिससे सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होने से प्रदेश भर में सूखी ठंड पड़ रही है। बद्रीनाथ में तापमान -16°C चला गया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : पटना-जहानाबाद, जमुई में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर, 7 जिलों में अलर्ट; 4 शहरों का पारा 8°C से नीचे पटना सहित पूरे बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कोहरे और कोल्ड डे ने परेशानी और बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह पटना, जहानाबाद, भागलपुर, जमुई और बक्सर में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रही। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में सुबह और देर रात को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 5 जिलों में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार रात 4 जिलों का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। राजगीर 6.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *