नमस्कार, कल की बड़ी खबर एअर इंडिया से जुड़ी रही। फ्लाइट का इंजन हवा में बंद हो गया था। वहीं, दूसरी खबर UP में गैंगरेप की सजा को लेकर है। जज ने कहा- ऐसे राक्षसों को जिंदा रहने तक जेल में रखो। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. एअर इंडिया प्लेन का एक इंजन हवा में बंद, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बोइंग 777-300ER AI887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। फ्लाइट लगभग एक घंटे तक हवा में थी। उसमें 335 लोग सवार थे। एक इंजन से भी उड़ सकता है प्लेन: प्लेन ने सुबह 6:10 बजे AI 887 के रूप में मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और 6.52 पर यह वापस आ गया। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। इसलिए इसे तुरंत ही लौटाने का फैसला लिया गया। ऑइल प्रेशर जीरो होना कितना खतरनाक: ऑइल प्रेशर जीरो होने पर इंजन कुछ ही मिनटों में ओवरहीट हो सकता है। अगर ज्यादा देर तक चलाया जाता है तो इंजन फेल हो सकता है। मंत्रालय ने एअर इंडिया से एक डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी है। साथ ही DGCA को पूरी जांच करने का निर्देश दिया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. योगी बोले- देश में दो नमूने, एक दिल्ली, दूसरा लखनऊ में, अखिलेश ने कहा- ये आत्मस्वीकृति यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का सोमवार को दूसरा दिन रहा। प्रश्न काल के दौरान सीएम योगी ने कफ सिरप मामले में सपा के आरोपों पर कहा- प्रश्न क्या है, मुद्दे क्या उठाए जा रहे हैं। पूरा अध्ययन करके आना चाहिए। उन्होंने नाम लिए बिना कहा- देश के अंदर दो नमूने हैं, एक दिल्ली में और एक लखनऊ में बैठते हैं। जब देश में कोई चर्चा होती है तो वो देश छोड़कर चले जाते हैं। मुझे लगता है कि यही आपके बउआ के साथ भी होता है। वह फिर इंग्लैंड सैर सपाटे पर चले जाएंगे और आप यहां चिल्लाते रहेंगे। अखिलेश ने X पर किया पलटवार आत्म-स्वीकृति… किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग मर्यादा की सीमा न लांघें। भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं। पूरी खबर पढ़ें… 3. जज बोले- राक्षसों को आखिरी सांस तक जेल में रखो, मां-बेटी से गैंगरेप करने वालों को उम्रकैद बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-91 पर परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी से गैंगरेप करने वाले 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई है। पॉक्सो कोर्ट ने 9 साल 4 महीने और 22 दिन के बाद फैसला सुनाया। इस दौरान जज ओम प्रकाश वर्मा ने सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा- सभ्य समाज से राक्षसों से दूर रखा जाए। जब तक जिंदा रहें, इन्हें जेल में रखा जाए। जानिए 2016 की रात क्या हुआ था: नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे एक परिवार को रात डेढ़ बजे बदमाशों ने लूट के इरादे से रोका, फिर कार सवार मां और उसकी नाबालिग बेटी से हाईवे किनारे खेत में गैंगरेप किया था। बाकी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। कुल 11 आरोपी बनाए गए थे। एक की बीमारी से मौत हो चुकी है। 2 एनकाउंटर में ढेर हो गए थे। 3 को बरी किया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें… 4. PAK सेना प्रमुख मुनीर बोले- भारत से संघर्ष में अल्लाह की मदद मिली: नहीं तो हालात बिगड़ जाते पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत के साथ मई में हुए सैन्य संघर्ष में अल्लाह की मदद मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमने इसे महसूस किया, जिसकी वजह से हालात पूरी तरह बिगड़ने से बच गए। मई में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हुई थी: भारत ने पहलगाम हमले के बाद 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। दोनों देशों के बीच चार दिन तक जंग चली थी जो 10 मई को समझौते के बाद रुकी। संघर्ष के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह कर दिए थे। आसिम मुनीर पहले भी कट्टरपंथी बयान दे चुके: आसिम मुनीर पहले भी कई बार कट्टरपंथी बयान दे चुके हैं। उन्होंने इसी साल अप्रैल में कहा था कि पाकिस्तान की नींव कलमे (इस्लाम धर्म का मूल मंत्र) पर रखी गई है। हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं। हमारी संस्कृति और सोच अलग है। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी। पूरी खबर पढ़ें… 5. चांदी ₹7,660 महंगी होकर ₹2.08 लाख किलो पर पहुंची, सोना भी ऑलटाइम हाई सोने-चांदी के दाम ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। 1 किलो चांदी की कीमत 7,660 रुपए बढ़कर 2,07,727 रुपए पर पहुंच गई हैं। वहीं सोना 2,191 रुपए बढ़कर 1,33,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले ये 1,31,779 रुपए पर था। इस साल सोना और चांदी कितना महंगा पूरी खबर पढ़ें… 6. बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारत में वीजा सर्विस रोकी, शेख हसीना विरोधी एक और नेता पर हमला बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने सभी वीजा और काउंसलर सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी। इससे पहले भारत ने चटगांव स्थित अपने असिस्टेंट हाई कमीशन में वीजा सर्विसेज को बंद कर दिया था। बांग्लादेश में तनाव का महौल क्यों: बांग्लादेश में इस वक्त तनाव बना हुआ है। कुछ दिन पहले ढाका में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत के बाद देश में कई जगह हिंसा हुई। एक हिंदु युवक को भी मार डाला गया था। उधर सोमवार को शेख हसीना विरोधी एक और नेता पर हमला हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 7. फरवरी से बदल जाएगा महंगाई-GDP मापने का तरीका: सरकार नई सीरीज जारी करेगी केंद्र सरकार देश की इकोनॉमी को मापने के पैमानों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। फरवरी 2026 से रिटेल महंगाई (CPI) और देश की विकास दर यानी GDP के आंकड़े नई सीरीज (नए बेस ईयर) के साथ जारी किए जाएंगे। अभी कैसे कैलकुलेट किए जाते हैं: GDP और रिटेल महंगाई के आंकड़े पुराने आधार वर्ष 2011-12 के हिसाब से कैलकुलेट किए जाते हैं। जबकि दुनिया के कई देशों में ये हर 5 साल में अपडेट होता है। बेस ईयर में इस बदलाव का मुख्य मकसद डेटा को मौजूदा दौर की जरूरतों और खपत के हिसाब से ज्यादा सटीक बनाना है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: पंजाब के पूर्व IG ने खुद को गोली मारी: अस्पताल में भर्ती; 12 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा, लिखा- ₹8 करोड़ का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: यूक्रेनी सेना की कैद में गुजरात का छात्र, VIDEO भेजा: कहा- ड्रग्स केस में फंसाकर मुझे रूसी सेना में जबरन भर्ती कराया, जंग पर भेजा (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: शिमला IGMC में मरीज की पिटाई, डॉक्टर सस्पेंड: बिना पूछे बेड पर लेटने से भड़का; परिजनों का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: सोनिया बोलीं- मोदी मजदूरों का पैसा बढ़ने नहीं देना चाहते: मनरेगा खत्म होगा तो करोड़ों गरीब बेरोजगार होंगे, काम की गारंटी खत्म हो जाएगी (पढ़ें पूरी खबर) 5. इंटरनेशनल: बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारत में वीजा सर्विस रोकी: सुरक्षा कारणों का हवाला दिया; कल भारत ने चटगांव में सर्विस रोकी थी (पढ़ें पूरी खबर) 6. इंटरनेशनल: एपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल्स में ट्रम्प की फोटो फिर अपलोड: इसमें मेलानिया ट्रम्प की भी तस्वीर; सरकार ने कल 16 फाइलें वेबसाइट से हटाईं थीं (पढ़ें पूरी खबर) 7. एंटरटेनमेंट: सामंथा रुथप्रभू के साथ भीड़ में हुई बदसलूकी: धक्का-मुक्की के बीच भीड़ में फंसी, कभी लड़खड़ाईं, कभी साड़ी खींची गई (पढ़ें पूरी खबर) 8. क्रिकेट: यशस्वी को टी-20 टीम में मौका क्यों नहीं: वर्ल्डकप स्क्वॉड से गिल बाहर, ईशान शामिल; SMAT में शतक के बावजूद जायसवाल की जगह नहीं (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… व्हीलचेयर पर बैठा, फोटो खिंची, दिव्यांग खड़ा होकर चलने लगा यूपी में एक दिव्यांग व्हीलचेयर मिलते ही उठकर चलने लगा। मामला सुल्तानपुर में व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम का है। लंभुआ सीट से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने एक स्वस्थ व्यक्ति को व्हीलचेयर बांटी, उसने व्हीलचेयर पर बैठकर फोटो भी खिंचवाई। फिर खड़ा होकर उसे फोल्ड करने लगा। अफसरों ने सफाई देते हुए कहा कि जिस युवक को व्हीलचेयर मिलनी थी वह आने में असमर्थ था। इसलिए उसके पिता को दे दी गई। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- पाकिस्तान अपनी सरकारी एयरलाइंस बेच रहा, क्या उनकी आर्मी ही खरीद लेगी; IMF ने लोन देने के लिए रखी है शर्त 2. सपने में जीभ पर देवी लिख जाती थी अजीब फॉर्मूले: पत्नी साथ रहती तो ज्यादा जीते महान गणितज्ञ रामानुजन; जन्मदिन पर रोचक किस्से 3. अमेरिका के डंकी रूट का खौफनाक VIDEO: कीचड़-कीड़े, सड़क पर सोना, कंटेनर में 40 लोग उकड़ू बैठाए; ₹50 लाख गंवाकर भी डिपोर्ट 4. ग्राउंड रिपोर्ट- ‘भाई आतंकी, मैं नहीं, कनेक्शन निकले तो गोली मार दो’: हिजबुल कमांडर के रिश्तेदार पावर प्रोजेक्ट में, क्या पाकिस्तान की साजिश 5. मंडे मेगा स्टोरी- क्या पाकिस्तान से बड़ा खतरा बांग्लादेश: संसदीय समिति ने माना- चीन और कट्टरपंथियों का दखल बढ़ा; क्या भारत को बड़ा एक्शन लेना चाहिए 6. लड़कियां हिजाब पहनें-अखंड बंगाल बने, कैसी थी उस्मान की पॉलिटिक्स: बांग्लादेश की सरकार के लिए आंख का कांटा बन गए, मर्डर से किसे फायदा 7. फिजिकल हेल्थ- अचानक सर्दी-गर्मी से ट्रिगर हो सकता है माइग्रेन: ठंड के मौसम में बढ़ता रिस्क, डॉक्टर से जानें हर जरूरी सवाल का जवाब 8. जरूरत की खबर- कहीं आपका मोबाइल चार्जर नकली तो नहीं: फेक चार्जर के 10 खतरे, इन 11 संकेतों से पहचानें चार्जर असली है या नकली 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों के प्रमोशन होने के योग हैं। सिंह राशि वालों के लिए रियल एस्टेट से जुड़ी डील्स फायदेमंद रहेगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


