‘7 निश्चय-3’ को पूरा करने में नीतीश ने मदद मांगी, मोदी बोले-हम साथ हैं

‘7 निश्चय-3’ को पूरा करने में नीतीश ने मदद मांगी, मोदी बोले-हम साथ हैं

एनडीए बिहार में जनकल्याण व सुशासन को और अधिक ऊंचाई देने को कटिबद्ध है : शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को नई दिल्ली में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। उनके बीच विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करने पर बात हुई। नीतीश ने ‘7 निश्चय पार्ट-3’ को विकसित बिहार का ठोस उपाय बताते हुए इसे पूरा करने में मदद मांगी। प्रधानमंत्री बोले-’आगे बढ़िए। कोई कमी नहीं होगी।’ नीतीश के पिछले कार्यकाल में सात निश्चय पार्ट 1 और पार्ट 2 पूरा हो चुका है। शपथ लेने के बाद नीतीश ने सात निश्चय पार्ट 3 की घोषणा की थी। इसे 2025 से 30 के बीच पूरा करना है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ भी मौजूद रहे। अबकी बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद नीतीश की यह पहली दिल्ली यात्रा थी। देर शाम वे पटना लौटे। नीतीश, पूर्वाह्न 11.15 बजे प्रधानमंत्री ने मिले। वादों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी: पीएम बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक हब बनाना है। खेती-किसानी, डेयरी में उछाल, उच्च शिक्षा की बेहतरी, बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, शहरीकरण, सड़क-पुलों-पर्यटन क्षेत्रों का विकास, फिल्म सिटी आदि को साकार करना है। प्रधानमंत्री बोले- ‘बिहार की जनता ने विकास के मसले पर ही हम पर भरोसा किया है। इसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।’ ‘वीबी-जी राम जी’ पर भी बात बातचीत का एक मसला ‘वीबी-जी राम जी’ कानून भी रहा। केंद्र ने ग्रामीण रोजगार में भी बिहार को पूरी मदद देने की बात कही। अमित शाह से भी कमोबेश इन्हीं मसलों पर बात हुई। बैठक के बाद अमित शाह ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में जनकल्याण व सुशासन को और अधिक ऊंचाई देने के लिए कटिबद्ध है।’ मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मिले एनडीए बिहार में जनकल्याण व सुशासन को और अधिक ऊंचाई देने को कटिबद्ध है : शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को नई दिल्ली में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। उनके बीच विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करने पर बात हुई। नीतीश ने ‘7 निश्चय पार्ट-3’ को विकसित बिहार का ठोस उपाय बताते हुए इसे पूरा करने में मदद मांगी। प्रधानमंत्री बोले-’आगे बढ़िए। कोई कमी नहीं होगी।’ नीतीश के पिछले कार्यकाल में सात निश्चय पार्ट 1 और पार्ट 2 पूरा हो चुका है। शपथ लेने के बाद नीतीश ने सात निश्चय पार्ट 3 की घोषणा की थी। इसे 2025 से 30 के बीच पूरा करना है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ भी मौजूद रहे। अबकी बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद नीतीश की यह पहली दिल्ली यात्रा थी। देर शाम वे पटना लौटे। नीतीश, पूर्वाह्न 11.15 बजे प्रधानमंत्री ने मिले। वादों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी: पीएम बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक हब बनाना है। खेती-किसानी, डेयरी में उछाल, उच्च शिक्षा की बेहतरी, बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, शहरीकरण, सड़क-पुलों-पर्यटन क्षेत्रों का विकास, फिल्म सिटी आदि को साकार करना है। प्रधानमंत्री बोले- ‘बिहार की जनता ने विकास के मसले पर ही हम पर भरोसा किया है। इसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।’ ‘वीबी-जी राम जी’ पर भी बात बातचीत का एक मसला ‘वीबी-जी राम जी’ कानून भी रहा। केंद्र ने ग्रामीण रोजगार में भी बिहार को पूरी मदद देने की बात कही। अमित शाह से भी कमोबेश इन्हीं मसलों पर बात हुई। बैठक के बाद अमित शाह ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में जनकल्याण व सुशासन को और अधिक ऊंचाई देने के लिए कटिबद्ध है।’ मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मिले  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *