क्षत्रिय युवक संघ ने गिनाईं उपलब्धियां

बीकानेर| श्री क्षत्रिय युवक संघ के संभागीय कार्यालय नारायण निकेतन दुर्गादास नगर में संघ का 80वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यकम का शुभारंभ संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक उम्मेद सिंह द्वारा गणेशवंदना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रार्थना क्षत्रिय कुल में प्रभु जन्म के पश्चात संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह की ओर से प्रेषित नववर्ष संदेश का पठन प्रांत प्रमुख जुगल सिंह बेलासर द्वारा किया गया। संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक भंवर सिंह उदट ने संघ के 79 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। संभाग प्रमुख रेवंत सिंह जाख़ासर ने बताया कि संघ विगत 79 वर्षों से निरंतर समाज जागरण के लिए शाखा शिविरों स्नेह मिलन सम्पर्क यात्रा के माध्यम से लोक संग्रह लोक शिक्षण के पुनीत कार्य में लगा हुआ है। संघ के संस्थापक तन सिंह ने 22 दिसंबर 1946 गीता आधारित संघ की स्थापना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *