पूर्णिया में कोहरे के कारण हादसा, तीन जख्मी:बेकाबू बाइक पैदल चल रही दो महिला से टकराई, बाजार से पैदल लौट रहीं थीं दोनों

पूर्णिया में कोहरे के कारण हादसा, तीन जख्मी:बेकाबू बाइक पैदल चल रही दो महिला से टकराई, बाजार से पैदल लौट रहीं थीं दोनों

पूर्णिया में घने कोहरे के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बाइक पैदल चल रही दो महिलाओं से जा टकराई। इस हादसे में दो महिला समेत एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। घटना के.नगर थाना क्षेत्र के पूर्णिया–सहरसा 107 मुख्य मार्ग पर बिठनौली पश्चिम पंचायत के बनियापट्टी चौक के समीप हुआ। जख्मी महिला की पहचान के.नगर प्रखंड के बनियापट्टी वार्ड संख्या 2 निवासी पंडो ऋषि राम की पत्नी बिरनी देवी समेत एक अन्य के रूप में हुई है। जबकि मोटरसाइकिल सवार युवकों की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पूर्व के वार्ड 12 निवासी सुबोध मिस्त्री के बेटे राजेश कुमार (18) और रामकृष्ण शर्मा की बेटी गोलू कुमार (18) के रूप में हुई है। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच में कराया एडमिट घटना की जानकारी देते हुए जख्मी महिला ने बताया कि वो गांव की एक अन्य महिला के साथ सब्जी लाने पैदल ही बनियापट्टी चौक हाट गई थी। दोनों सब्जी खरीदकर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार और कोहरे की वजह से बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पैदल जा रही दो महिलाओं से टकरा गई। हादसे में दोनों महिला के अलावा बाइक ड्राइव कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय मौके पर जुटे। बाइक पर सवार एक अन्य युवक और स्थानीय लोगों की मदद से GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तीव्र थी। शाम होने पर कोहरे छाने लगा था। जिस वजह से बाइक सवार युवक पैदल चल रही महिलाओं को देख नहीं सका। जिसके चलते बेकाबू बाइक ने महिला से जा टकराई और ये हादसा हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही के.नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है। पूर्णिया में घने कोहरे के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बाइक पैदल चल रही दो महिलाओं से जा टकराई। इस हादसे में दो महिला समेत एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। घटना के.नगर थाना क्षेत्र के पूर्णिया–सहरसा 107 मुख्य मार्ग पर बिठनौली पश्चिम पंचायत के बनियापट्टी चौक के समीप हुआ। जख्मी महिला की पहचान के.नगर प्रखंड के बनियापट्टी वार्ड संख्या 2 निवासी पंडो ऋषि राम की पत्नी बिरनी देवी समेत एक अन्य के रूप में हुई है। जबकि मोटरसाइकिल सवार युवकों की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पूर्व के वार्ड 12 निवासी सुबोध मिस्त्री के बेटे राजेश कुमार (18) और रामकृष्ण शर्मा की बेटी गोलू कुमार (18) के रूप में हुई है। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच में कराया एडमिट घटना की जानकारी देते हुए जख्मी महिला ने बताया कि वो गांव की एक अन्य महिला के साथ सब्जी लाने पैदल ही बनियापट्टी चौक हाट गई थी। दोनों सब्जी खरीदकर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार और कोहरे की वजह से बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पैदल जा रही दो महिलाओं से टकरा गई। हादसे में दोनों महिला के अलावा बाइक ड्राइव कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय मौके पर जुटे। बाइक पर सवार एक अन्य युवक और स्थानीय लोगों की मदद से GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तीव्र थी। शाम होने पर कोहरे छाने लगा था। जिस वजह से बाइक सवार युवक पैदल चल रही महिलाओं को देख नहीं सका। जिसके चलते बेकाबू बाइक ने महिला से जा टकराई और ये हादसा हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही के.नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *