हरियाणा में संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR-UGC NET) के पेपर लीक दावे और गोहाना में दर्ज कराई गई FIR में खुलासा हुआ है। सोमवार को गोहाना के ACP राहुल देव ने कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि ये पूरा मामला बच्चों को फंसाकर उनसे लाखों रुपए ऐंठने (चीटिंग) का था। ACP ने आगे बताया कि स्टूडेंट्स को पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर गोहाना की एक कबड्डी एकेडमी में लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जांच के लिए ACP जीत सिंह बेनीवाल की अध्यक्षता में एक SIT बनाई गई है। CM फ्लाइंग ने 17 दिसंबर को कबड्डी में रेड कर कुछ स्टूडेंट्स और दो अन्य को पकड़ा था। पकड़े गए व्यक्ति ने मौके पर मोबाइल पर भाई द्वारा पेपर भेजे जाने का दावा किया था। अब जानिए ACP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा…. पुलिस की छापेमारी के दौरान प्रश्नपत्र के साथ मिले स्टूडेंट… गोहाना में दर्ज FIR को 6 पॉइंट में समझें, कब-क्या हुआ FIR में 5 लोगों के नाम…. गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सामने आए
नीरज और सचिन से हुई पूछताछ में गिरोह के कई अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए। इनमें धीरज, पवन और आशीष के नाम बताए गए हैं। पुलिस ने गोहाना सदर थाने में 5 व्यक्तियों नीरज कुमार धनखड़, सचिन, धीरज, पवन व आशीष के खिलाफ CM फ्लाइंग रोहतक के SI कर्मबीर की शिकायत पर धारा 316(2)/318(4)/61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया है। FIR में कैमिस्ट्री का जिक्र, CSIR में यह विषय नहीं
पुलिस की FIR में कैमिस्ट्री के स्टूडेंट्स और कैमिस्ट्री पेपर के सेट मिलने की बात लिखी है। हालांकि सीएसआईआर-यूजीसी नेट मैं कैमिस्ट्री विषय नहीं बल्कि केमिकल साइंस विषय की परीक्षा 18 दिसंबर को थी। खबर में FIR के हिसाब से ही कैमिस्ट्री लिखा है। पेपरों का मिलान कर रहे, बाकी जानकारी अफसर देंगे
इस मामले में FIR दर्ज कराने वाले रोहतक सीएम फ्लाइंग के SI कर्मबीर से दैनिक भास्कर एप ने पूरे मामले में बात की। उन्होंने कहा- हमने गोहाना एरिया में रेड की थी। कुछ प्रश्नपत्रों व अन्य सामान बरामद हुआ है। मौके पर 37 स्टूडेंट्स मिले थे। इन स्टूडेंट्स को अगले दिन होने वाले पेपर के प्रश्न पत्र दिए गए थे। जो पेपर मौके से मिले हैं, उन पेपरों का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने पर आगे कार्रवाई होगी। पूरी जानकारी हमारे ऑफिसर ही देंगे। अब जानिए…जिन परीक्षा के लिए 3 से 4 लाख में सौदा, वो है क्या 1. CSIR-UGC NET है क्या?
CSIR यानी वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद। यूजीसी-नेट यानी यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा। यह जूनियर फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की संयुक्त पात्रता परीक्षा है। 2. CSIR में कौन से विषय शामिल रहते हैं?
इसमें फिजिक्स-कैमिस्ट्री-मैथ को छोड़कर साइंस के बाकी 5 विषय रहते हैं। इनमें केमिकल साइंस, लाइफ साइंस, मैथमेटिकल साइंस, फिजिकल साइंस और अर्थ साइंस विषय के पेपर शामिल रहते हैं। 3. पेपर पास करने पर क्या मिलता है?
JRF क्वालिफाई हो तो फैलोशिप यानी स्टाइपेंड मिलता है। जो पहले दो साल 31 हजार मासिक और फिर 35 हजार मासिक होता है। पीएचडी / रिसर्च करने का मौका मिलता है। कॉलेज/यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता मिलती है। DRDO, CSIR Labs, ISRO, BARC जैसी संस्थाओं में रिसर्च अवसर मिलता है। 4. परीक्षा को लेकर हरियाणा में कितने सेंटर बने?
ये कंप्यूटर बेस टेस्ट (CBT) है। इसमें परीक्षार्थी के पास राज्य व जिला चयन करने का ऑप्शन रहता है। इसमें चार ऑप्शन देने होते हैं, उसके बाद NTA एडमिट कार्ड में सेंटर देता है। ऑनलाइन पेपर होता है और इसमें सेट नहीं होते, यानी सभी जगह एक जैसा पेपर होता है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… फर्जी डिग्री स्कैम मास्टरमाइंड की हरियाणा में करोड़ों की कोठी:सपना चौधरी शूटिंग कर चुकी; कंप्यूटर सेंटर वाला कैसे बना करोड़पति हरियाणा के पलवल का संदीप सहरावत उत्तर प्रदेश के हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी मार्कशीट और डिग्रियों की सप्लाई करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है। अभी वह उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की गिरफ्त में है। उसके गिरोह का भंडाफोड़ हो चुका है, जिसमें यूनिवर्सिटी के चांसलर से लेकर डायरेक्टर और अकाउंटेंट तक शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा में CSIR-UGC NET पेपर केस में खुलासा:ACP बोले- लीक नहीं हुआ, स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र देने की कहकर कबड्डी एकेडमी लाए; 2 गिरफ्तार


