भागलपुर में सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। भांजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। मृतक की पहचान दिशारथ गांव निवासी मिताराम मंडल के पुत्र गौतम कुमार(17) के तौर पर हुई है। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के श्रीचक इलाके की है। परिजन के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौतम की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर बरारी पुलिस मायागंज अस्पताल पहुंची। कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। भागलपुर में सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। भांजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। मृतक की पहचान दिशारथ गांव निवासी मिताराम मंडल के पुत्र गौतम कुमार(17) के तौर पर हुई है। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के श्रीचक इलाके की है। परिजन के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौतम की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर बरारी पुलिस मायागंज अस्पताल पहुंची। कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।


