मुरादाबाद में ऑप्थाल्मिक सोसायटी का भव्य अधिष्ठापन समारोह रविवार को कांठ रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। डॉ. प्रिय सुमन रस्तोगी को सोसायटी का नया अध्यक्ष चुना गया। वर्तमान अध्यक्ष डॉ. इरम परवीन ने उन्हें कॉलर सौंपा। सोसायटी की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. पीके पांडे, डॉ. एके गोयल, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. गोपेश मेहरोत्रा और युवा डॉ. विराग श्रीवास्तव, डॉ. अतुल नाथ, डॉ. अनिल कुमार सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान सत्र की अध्यक्ष रहीं डॉ. इरम परवीन ने पूरे सत्र का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। आंखों की विभिन्न बीमारियों और उनके इलाज के अत्याधुनिक तरीकों पर सीएमई भी हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने किया। उन्होंने मरीजों को इलाज के बाद उच्च गुणवत्ता दृष्टि देने के आधुनिक समाधान बताए। चेंज ऑफ कॉलर के दौरान संगठन के सभी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी का स्वागत किया। संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं अकादमिक वक्ता डॉ. अनिल सिंह ने एडवांस लेंसों और आधुनिक मल्टीफोकल विकल्पों पर जानकारी साझा की। डॉ. अदिका जावेद ने प्रीमियम कैटरेक्ट सर्जरी पर एक प्रभावी व्याख्यान प्रस्तुत किया। स्वागत संबोधन एवं डाइस फॉर्मेशन के बाद पदाधिकारियों ने विगत सत्र की उपलब्धियां साझा कीं।


