राजस्थान में दिसंबर ‘हॉट’… 23,24,25 दिसंबर को हाड़कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट

राजस्थान में दिसंबर ‘हॉट’… 23,24,25 दिसंबर को हाड़कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट

Rajasthan Weather Update Today: जयपुर। राजस्थान में दिसंबर माह में इस बार प्रकृति का चक्र उलटा चल रहा है। पश्चिमी राजस्थान में इस बार कड़ाके की सर्दी की बजाय गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं मौसम विभाग ने 23,24 और 25 दिसंबर को पूर्वोत्तर भागों में शीतलहर चलने और घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है।

थार मरुस्थल क्षेत्र में दिन के साथ-साथ रातें भी असामान्य रूप से गर्म रही हैं। जोधपुर सहित प्रदेश के 9 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उसके पार दर्ज हो रहा है। बाड़मेर में पारा 33 डिग्री से अधिक पहुंच गया है जो दिसंबर माह में असाधारण है। पश्चिमी इलाकों में वर्ष 2020 के कोरोना काल के बाद इस साल दिसंबर सबसे ज्यादा गर्म रहा है। पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री अधिक दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विंड पैटर्न में बदलाव होने पर आगामी दो तीन दिन पूर्वोत्तर समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है।

छह शहरों में रात का तापमान 10 ​डिग्री से कम

बीती रात प्रदेश के छह शहरों में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट हुई और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम ​दर्ज किया गया। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू में रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पाली 8.0, वनस्थली 9.6, पिलानी 9.0, चित्तौड़गढ़ 9.2, सिरोही 8.9, और वनस्थली में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

कोरोना के बाद पश्चिमी राजस्थान सबसे गर्म

बीती रात पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में अधिकतम तापमान 32.4, बाड़मेर में 33.4, जैसलमेर में 30.5, बीकानेर में 33.0, चित्तौड़गढ़ में 29.4, फलोदी में 30.4, नागौर में 31.1, जालौर में 30.8 और पाली में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो तीन दिन कड़ाके की सर्दी का दौर

मौसम विज्ञानियों के आकलन के अनुसार राजस्थान के पूर्वोत्तर इलाकों में अब घने कोहरे ने दस्तक दी है। हिमालय तराई क्षेत्र और उत्तरी राज्यों में शुरू हुए हिमपात के असर से बर्फीली हवा ने प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा दिया है। आगामी दो तीन दिन में प्रदेश के पूर्वोत्तर के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने पर दिन और रात के तापमान में गिरावट से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है। वहीं पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बीती रात कहां कितना तापमान

बीती रात अजमेर 12.3, अलवर 10.4, सीकर 12.0, कोटा 11.0, डबोक 11.4, अंता बारां 14.3, फतेहपुर 10.3, करौली 12.2, दौसा 11.5, प्रतापगढ़ 13.9, झुंझुनूं 12.2 बीकानेर 15.0, फलोदी 16.4, श्रीगंगानगर 11.7, चूरू 11.4 और जालोर में 11.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

जयपुर में बीते 10 साल का तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान (°C) तिथि न्यूनतम तापमान (°C) तिथि
2024 27.8 4.12.2024 06.7 14.12.2024
2023 26.4 26.12.2023 03.3 22.12.2023
2022 28.0 11.12.2022 06.6 25.12.2022
2021 26.0 22.12.2021 04.5 19.12.2021
2020 32.0 04.12.2020 04.6 31.12.2020
2019 26.4 4.12.2019 01.0 30.12.2019
2018 27.6 1.12.2018 05.0 20.12.2018
2017 29.1 1.12.2017 07.0 17.12.2017
2016 29.9 9.12.2016 08.5 20.12.2016
2015 31.5 6.12.2015 04.2 25.12.2015
सर्वकालिक रिकॉर्ड 32.0 4.12.2008 0.0 13.12.1964

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *