सहरसा में बनेंगे वर्ल्ड क्लास सुपर डीलक्स टॉयलेट:नगर निगम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सुविधा देगा, पहले फेज में 5 का निर्माण

सहरसा में बनेंगे वर्ल्ड क्लास सुपर डीलक्स टॉयलेट:नगर निगम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सुविधा देगा, पहले फेज में 5 का निर्माण

सहरसा नगर निगम शहर में बढ़ती आबादी और बाजार क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए एक नई पहल कर रहा है। नए साल में शहरवासियों को विश्व स्तरीय जल एवं स्वच्छता सुविधाएं मिलेंगी। मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों की कमी के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे अब दूर किया जाएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 10 स्थानों पर सुपर डीलक्स टॉयलेट बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के पहले चरण में 5 टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। बड़े हवाई अड्डों जैसी सुविधाएं मिलेंगी नगर आयुक्त के अनुसार, ये टॉयलेट पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगे, जिनमें बड़े हवाई अड्डों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इनका निर्माण शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किया जाएगा ताकि आम लोगों को अधिकतम सुविधा मिल सके। प्रस्तावित स्थानों में दहलान चौक, पटेल मैदान, कलेक्ट्रेट, जीरो माइल और सम्राट अशोक भवन के समीप शामिल हैं। आम लोगों की सुविधा के लिए 20 यूरिनल भी उपलब्ध होंगे प्रत्येक सुपर डीलक्स टॉयलेट आधुनिक और सुविधाजनक संरचना वाला होगा। इनमें एक साथ 20 लोगों के उपयोग योग्य शौचालय बनाए जाएंगे, जिनमें पुरुष, महिला और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त, आम लोगों की सुविधा के लिए 20 यूरिनल भी उपलब्ध होंगे। फ्लश, पानी और सफाई की व्यवस्था ऑटोमैटिक होगी ये टॉयलेट पूरी तरह से सेंसर युक्त और स्वचालित प्रणाली पर आधारित होंगे। फ्लश, पानी और सफाई की व्यवस्था ऑटोमैटिक होगी, जिससे स्वच्छता बनी रहेगी और पानी की भी बचत होगी। नगर निगम का लक्ष्य शहर को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ नागरिकों को सम्मानजनक और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है। नगर निगम की यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि सहरसा को एक आधुनिक और स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सहरसा नगर निगम शहर में बढ़ती आबादी और बाजार क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए एक नई पहल कर रहा है। नए साल में शहरवासियों को विश्व स्तरीय जल एवं स्वच्छता सुविधाएं मिलेंगी। मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों की कमी के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे अब दूर किया जाएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 10 स्थानों पर सुपर डीलक्स टॉयलेट बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के पहले चरण में 5 टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। बड़े हवाई अड्डों जैसी सुविधाएं मिलेंगी नगर आयुक्त के अनुसार, ये टॉयलेट पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगे, जिनमें बड़े हवाई अड्डों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इनका निर्माण शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किया जाएगा ताकि आम लोगों को अधिकतम सुविधा मिल सके। प्रस्तावित स्थानों में दहलान चौक, पटेल मैदान, कलेक्ट्रेट, जीरो माइल और सम्राट अशोक भवन के समीप शामिल हैं। आम लोगों की सुविधा के लिए 20 यूरिनल भी उपलब्ध होंगे प्रत्येक सुपर डीलक्स टॉयलेट आधुनिक और सुविधाजनक संरचना वाला होगा। इनमें एक साथ 20 लोगों के उपयोग योग्य शौचालय बनाए जाएंगे, जिनमें पुरुष, महिला और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त, आम लोगों की सुविधा के लिए 20 यूरिनल भी उपलब्ध होंगे। फ्लश, पानी और सफाई की व्यवस्था ऑटोमैटिक होगी ये टॉयलेट पूरी तरह से सेंसर युक्त और स्वचालित प्रणाली पर आधारित होंगे। फ्लश, पानी और सफाई की व्यवस्था ऑटोमैटिक होगी, जिससे स्वच्छता बनी रहेगी और पानी की भी बचत होगी। नगर निगम का लक्ष्य शहर को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ नागरिकों को सम्मानजनक और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है। नगर निगम की यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि सहरसा को एक आधुनिक और स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *