बाभन टोली में ट्रेलर के धक्के से दो ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, चार कॉलोनियों में बिजली हुई गुल

बाभन टोली में ट्रेलर के धक्के से दो ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, चार कॉलोनियों में बिजली हुई गुल

भास्कर न्यूज | गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बाभन टोली मोड़ के समीप शनिवार रात लगभग दो बजे एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दो ट्रांसफॉर्मर में जा टकराया। टकराने के बाद ट्रांसफॉर्मरों में जोरदार धमाका हुआ और आग फैल गई। इस हादसे से ट्रांसफॉर्मर के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि टेलर चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। घटना के कारण बाभन टोली, बरवाडीह, राजेन्द्र नगर और पुरानी पुलिस लाइन क्षेत्र में अंधेरा छा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन को सूचना दी। थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विद्युत कार्यपालक अभियंता को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर िगरिडीह शहर से धनबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान टुंडी रोड पर बाभन टोली मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रांसफॉर्मरों में जा टकराया। रविवार रात आठ बजे तक िबजली नहीं आई थी। घटना से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। िवभाग को 8.50 लाख रुपए की क्षति: मृणाल गौतम विद्युत कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम ने बताया कि दुर्घटना में 200 केबी और 100 केबी क्षमता वाले दो ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विद्युत विभाग को अनुमानित 8 लाख 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग के कर्मचारी जोर-शोर से काम कर रहे हैं। नगर थाना में ट्रेलर चालक और ट्रेलर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग के अनुसार शीघ्र ही बाभन टोली, बरवाडीह, राजेन्द्र नगर और पुरानी पुलिस लाइन में बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *