गिरिडीह |सामाजिक सरोकार और सेवा भाव के साथ केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति ने गंगापुर बस्ती के लगभग 25 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे ने किया। केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, हरिमोहन कंधवे, रौनक बरबिघैया एवं प्रतीक बड़गवे, सचिव अतुल सेठ, संगठन मंत्री निर्णय लोहनी तथा कोषाध्यक्ष नितेश बरबिघैया सराहनीय रहा।


