निगम चुनाव को लेकर रालोजपा ने प्रभारी किए नियुक्त, अनिद्र भटाचार्य बने गिरिडीह प्रभारी

गिरिडीह | आगामी नगर निकाय चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने विभिन्न नगर निगम क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किया हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यद्यपि यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, फिर भी पार्टी अपने समर्थित कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को सफलता दिलाने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित है। वहां आम सहमति के आधार पर एनडीए समर्थित उम्मीदवारों को भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस क्रम में रांची नगर निगम के लिए संजय कुमार सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं हजारीबाग के लिए मुकेश कुमार, धनबाद के लिए दिनानाथ ठाकुर, चास के लिए आकाश पांडे तथा गिरिडीह के लिए अनिद्र भट्टाचार्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिरिडीह | आगामी नगर निकाय चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने विभिन्न नगर निगम क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किया हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यद्यपि यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, फिर भी पार्टी अपने समर्थित कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को सफलता दिलाने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित है। वहां आम सहमति के आधार पर एनडीए समर्थित उम्मीदवारों को भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस क्रम में रांची नगर निगम के लिए संजय कुमार सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं हजारीबाग के लिए मुकेश कुमार, धनबाद के लिए दिनानाथ ठाकुर, चास के लिए आकाश पांडे तथा गिरिडीह के लिए अनिद्र भट्टाचार्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *