जिप सदस्य ने 7.84 लाख रुपए की पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

जिप सदस्य ने 7.84 लाख रुपए की पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर प्रखंड के पंचायत जरमुने पश्चिमी अंतर्गत ग्राम जरमुने में रविवार को जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार द्वारा 15वें वित्त आयोग की निधि से 7 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। इस सड़क की मांग ग्रामीणों और क्रांति क्लब जरमुने के युवाओं द्वारा लंबे समय से की जा रही थी, जो आज जिप सदस्य दुर्गेश कुमार की पहल पर पूरी हुई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए जिप सदस्य दुर्गेश कुमार की सराहना की। जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने संवेदक को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से और ग्रामीणों की देखरेख में समय पर पूरा किया जाए। कार्यक्रम में जरमुने पश्चिमी के उपमुखिया शेख मोकीम, क्रांति क्लब के सदस्य अनिता देवी, डलिया देवी, लखेश्वर महतो, भगत जी, सेवानिवृत्त शिक्षक पूरण महतो,खागो महतो, कृष्णदेव महतो, शत्रुघ्न महतो, शम्भू महतो, दयानंद सोनी, साहिल सोनी, रामेश्वर सोनार, शिबू सोनी, टहलचंद साव, बिट्टू कुमार, संतोष पांडेय, महिलाल सोनार, शत्रुघन कुमार साव, रूपलाल साव, रामचंद्र सोनी, मनीष साव, रविन्द्र कुमार विश्वकर्मा, नागेंद्र कुमार विश्वकर्मा, उषा देवी, चंपा देवी, दीपू सोनी, जागेश्वर महतो, टूपलाल साव, प्रकाश शामिल थे। भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर प्रखंड के पंचायत जरमुने पश्चिमी अंतर्गत ग्राम जरमुने में रविवार को जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार द्वारा 15वें वित्त आयोग की निधि से 7 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। इस सड़क की मांग ग्रामीणों और क्रांति क्लब जरमुने के युवाओं द्वारा लंबे समय से की जा रही थी, जो आज जिप सदस्य दुर्गेश कुमार की पहल पर पूरी हुई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए जिप सदस्य दुर्गेश कुमार की सराहना की। जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने संवेदक को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से और ग्रामीणों की देखरेख में समय पर पूरा किया जाए। कार्यक्रम में जरमुने पश्चिमी के उपमुखिया शेख मोकीम, क्रांति क्लब के सदस्य अनिता देवी, डलिया देवी, लखेश्वर महतो, भगत जी, सेवानिवृत्त शिक्षक पूरण महतो,खागो महतो, कृष्णदेव महतो, शत्रुघ्न महतो, शम्भू महतो, दयानंद सोनी, साहिल सोनी, रामेश्वर सोनार, शिबू सोनी, टहलचंद साव, बिट्टू कुमार, संतोष पांडेय, महिलाल सोनार, शत्रुघन कुमार साव, रूपलाल साव, रामचंद्र सोनी, मनीष साव, रविन्द्र कुमार विश्वकर्मा, नागेंद्र कुमार विश्वकर्मा, उषा देवी, चंपा देवी, दीपू सोनी, जागेश्वर महतो, टूपलाल साव, प्रकाश शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *