बगोदर | बगोदर की ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध धार्मिक धरोहर हरिहर धाम के संस्थापक अमरनाथ मुखोपाध्याय की 34वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी मंदिर के प्रबंधक भीम प्रसाद यादव ने दी। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल निवासी, साधु स्वभाव के अमरनाथ मुखोपाध्याय ने 1950 के दशक में बगोदर के उत्तरवाहिनी जमुनिया नदी के तट पर डेरा डालकर साधना प्रारंभ की थी। सर्वप्रथम उन्होंने यहां राधा-कृष्ण मंदिर की स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू की। इसके बाद वर्ष 1960 में शिव मंदिर की आधारशिला रखी गई। बगोदर | बगोदर की ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध धार्मिक धरोहर हरिहर धाम के संस्थापक अमरनाथ मुखोपाध्याय की 34वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी मंदिर के प्रबंधक भीम प्रसाद यादव ने दी। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल निवासी, साधु स्वभाव के अमरनाथ मुखोपाध्याय ने 1950 के दशक में बगोदर के उत्तरवाहिनी जमुनिया नदी के तट पर डेरा डालकर साधना प्रारंभ की थी। सर्वप्रथम उन्होंने यहां राधा-कृष्ण मंदिर की स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू की। इसके बाद वर्ष 1960 में शिव मंदिर की आधारशिला रखी गई।


