भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान एसआई उमेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में महंत स्थान से बिहपुर जानेवाला मार्ग 14 नंबर रोड में मरवा मोड़ के निकट संचालित किया गया। अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और सीट बेल्ट जैसे आवश्यक दस्तावेजों का जांच किया। इस दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी गई। एसआई उमेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम कसना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी। भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान एसआई उमेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में महंत स्थान से बिहपुर जानेवाला मार्ग 14 नंबर रोड में मरवा मोड़ के निकट संचालित किया गया। अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और सीट बेल्ट जैसे आवश्यक दस्तावेजों का जांच किया। इस दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी गई। एसआई उमेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम कसना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।


