Celebrity Baby Names: आज के फेमस सेलिब्रिटीज भी अपने बच्चों के नाम भारतीय संस्कृति, वेदों और पुराणों से प्रेरित होकर रखते हैं। क्योंकि बात अपने बच्चों की आती है तो सेलेब्रिटीज भी अपनी जड़ों की और लौट रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ग्लैमर और मॉडर्निटी से घिरे होने के बावजूद कई सेलिब्रिटी के साथ क्रिकेटर्स भी अपने बच्चों के लिए संस्कृति से जुड़े, गहरे और पौराणिक अर्थ वाले नाम चुन रहे हैं। ये नाम न सिर्फ सुनने में सुंदर हैं, बल्कि इनमें भावनात्मक जुड़ाव और संस्कारों की विरासत भी समेटे हुए हैं।
भारतीय क्रिकेटर्स के बच्चों के खूबसूरत नाम | Cricketers Baby Boy Girl Names
- वामिका(Vamika): विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
अर्थ: देवी दुर्गा का एक नाम, शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक। - जीवा(Ziva): एम.एस. धोनी
अर्थ: जीवन देने वाली, चमक, पॉजिटिव एनर्जी। - समायरा(Samaira): रोहित शर्मा
अर्थ: ईश्वर की कृपा, कोमलता और सौंदर्य का संकेत। - अर्जुन(Arjun): सचिन तेंदुलकर
अर्थ: शांत, समझदार और विवेकशील व्यक्ति। - आलिया (Aliyah): शिखर धवन
अर्थ: उच्च, महान या बुलं - ओरियन(Orion): युवराज सिंह
अर्थ: वीरता, साहस और शक्ति का प्रतीक - अगस्त्य (Agastya): हार्दिक पांड्या
अर्थ: एक महान ऋषि का नाम; जो पर्वत को भी झुका सके। - सारा (Sara): सचिन तेंदुलकर
अर्थ: राजकुमारी, श्रेष्ठ महिला, सम्मानित स्त्री - ऑरा (Aura): युवराज सिंह
अर्थ: सकारात्मक ऊर्जा, प्रकाश और आत्मिक तेज - अकाय (Akaay): विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
अर्थ: अमर, शाश्वत; कुछ संदर्भों में इसे भगवान शिव का एक नाम भी माना जाता है।
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बच्चों के नाम और अर्थ | Bollywood Celebrity Child Names

- राहा कपूर(Raha Kapoor): रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
अर्थ: राहा के कई सुंदर अर्थ हैं- संस्कृत में इसका अर्थ ‘वंश’ होता है, अरबी में इसका अर्थ ‘शांति’ या ‘खुशी’ है। - आराध्या (Aaradhya: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
अर्थ: पूजनीय, जिसकी आराधना की जाए। - जैन(Zain): शाहिद कपूर
अर्थ: सुंदर/रौनक। - वायु(Vayu): सोनम कपूर
अर्थ: जीवन देने वाली शक्ति, गति और ऊर्जा। - नीसा (Nysa): अजय देवगन और काजोल
अर्थ: लक्ष्य या ईश्वर की ओर यात्रा। - अहान (Ahan): सुनील शेट्टी
अर्थ: सूर्योदय या नई शुरुआत। - हरेन/ऋदान (Hrehaan/Hridaan): ऋतिक रोशन
अर्थ: ऋदान का अर्थ है—बड़े दिल वाला, हरेन का अर्थ है—ईश्वर का अंश। - यश और रूही (Yash & Roohi): करण जौहर
अर्थ: यश का अर्थ है—सफलता/कीर्ति, रूही का अर्थ है—आत्मा। - दुआ (Dua): दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
अर्थ: प्रार्थना, मन्नत या ईश्वर से की गई विनती। - मालती मैरी (Malti Marie): प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
अर्थ: छोटा सुगंधित फूल या चांदनी।
साउथ के फेमस एक्टर्स के बच्चों के नाम | South Actors Baby Boy Girl Names

- क्लिं कारा (Klin Kaara): राम चरण
अर्थ: यह नाम ‘ललिता सहस्रनाम’ से प्रेरित है, यह ब्रह्मांड की शुद्ध ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। - दीया और देव (Diya and Dev): सूर्या और ज्योतिका
अर्थ: दीया का अर्थ है रोशनी या दीपक, देव का अर्थ है दिव्य पुरुष या देवता। - अरहा(Arha): अल्लू अर्जुन
अर्थ: भगवान शिव का भक्त या वह जो शांत और पवित्र हो। - सितारा(Sitara): महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर
अर्थ: आकाश का चमकता हुआ तारा (Star)। - सूर्या(Surya): विजय सेतुपति
अर्थ: सूर्य देव, जो पूरी दुनिया को रोशनी और जीवन देते हैं। - यात्रा और लिंगा(Yatra and Linga) – धनुष
अर्थ: यात्रा का अर्थ है पवित्र सफर, लिंगा भगवान शिव का प्रतीक है। - नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी(Naga Chaitanya & Akhil Akkineni) – नागार्जुन
अर्थ: चैतन्य का अर्थ है चेतना या प्राण, अखिल का अर्थ है संपूर्ण या पूरा। - भार्गव राम(Bhargav Ram): जूनियर एनटीआर (Jr. NTR)
अर्थ: भगवान परशुराम का एक नाम, जो तेज और शक्ति से भरपूर हो। - वेदांत(Vedaant): आर. माधवन (R. Madhavan)
अर्थ: वेदों का ज्ञाता या परम ज्ञान। - अदवित (Advith): पुनीत राजकुमार
अर्थ: अद्वितीय या शक्तिशाली। - गौतम(Gautam): महेश बाबू
अर्थ: गौतम भगवान बुद्ध का नाम है।


