दहेज मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट:पति, सास-ससुर के खिलाफ भभुआ नगर थाना में FIR, 3 साल पहले हुई थी शादी

दहेज मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट:पति, सास-ससुर के खिलाफ भभुआ नगर थाना में FIR, 3 साल पहले हुई थी शादी

भभुआ नगर थाना में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन पर पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी राम अहंकारी सिंह की बेटी सोनम कुमारी के रूप में हुई है। सोनम की शादी करीब तीन साल पहले दुमदुम गांव निवासी पारसनाथ सिंह के बेटा अजीत सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति अजीत सिंह, ससुर पारसनाथ सिंह और सास मंजू देवी ने सोनम से मायके से दो लाख रुपए नगद और एक बुलेट मोटरसाइकिल लाने की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर ससुर ने की मारपीट सोनम का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी क्रम में 18 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे सास-ससुर ने फिर से दहेज लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर ससुर ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मायके वालो ने बचाई जान किसी तरह सोनम ने घटना की सूचना अपने मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही उसके पिता और भाई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उसकी जान बच सकी और वह मायके आ गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। भभुआ नगर थाना में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के लिखित आवेदन पर पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी राम अहंकारी सिंह की बेटी सोनम कुमारी के रूप में हुई है। सोनम की शादी करीब तीन साल पहले दुमदुम गांव निवासी पारसनाथ सिंह के बेटा अजीत सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति अजीत सिंह, ससुर पारसनाथ सिंह और सास मंजू देवी ने सोनम से मायके से दो लाख रुपए नगद और एक बुलेट मोटरसाइकिल लाने की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर ससुर ने की मारपीट सोनम का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी क्रम में 18 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे सास-ससुर ने फिर से दहेज लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर ससुर ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मायके वालो ने बचाई जान किसी तरह सोनम ने घटना की सूचना अपने मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही उसके पिता और भाई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उसकी जान बच सकी और वह मायके आ गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *